धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 9 सितंबर 2021

Subhi
9 Sep 2021 12:38 AM GMT
अंक राशिफल: 9 सितंबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

मूलांक एक वालों का दिन आज बहुत अच्छा है। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। सरकार की तरफ से कोई अच्छा और बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है, जो भविष्य में आपके धन लाभ के योग बना सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए आवेदन पत्र भरना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। धन के भी अच्छे योग बन रहे हैं, धन का आगमन रहेगा। पारिवारिक मामले में दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ सुखद दिन व्यतीत करेंगे।
2:
मूलांक दो वाले जातकों का आज दिन अच्छा है। धन के लिहाज से दिन सामान्य से काफी अच्छा है। अचानक से धन लाभ प्रसन्नचित कर सकता है। व्यापार के लिहाज़ से दिन बहुत अच्छा है। सलाह यह है कि सोने की ख़रीदारी पर धन का निवेश करें, यह आपको आपके निकटतम भविष्य में लाभ पहुंचाएगा। पारिवारिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी के साथ अपने सुख दुख की बात साझा कर सकेंगे।
3:
मूलांक तीन वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए दिन अच्छा है, बुद्धि पूर्ण रूप से काम करेगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए नए-नए मार्ग निकालेंगे, जो भविष्य में आपका नाम और रुतबा दोनो बढ़ाएंगे। आपके व्यक्तित्व में एक आकर्षण रहेगा, लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे और आपकी कही हुई बातों को सुनेंगे भी और सहमति भी देंगे। पारिवारिक लिहाज से दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रखें, आपको अवश्य लाभ होगा।
4:
मूलांक चार वालों का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। बेवजह की भागदौड में उलझे रहेंगे। धन का अभाव विचलित कर सकता है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई रोग ग्रस्त कर सकता है। उपाय के तौर पर शिवलिंग पर काले तिल मिला हुआ जल चढ़ाएं, यह आपकी समस्याओं को कम करने में मदद करेगा। पारिवारिक माहौल आज अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी आज दिन अच्छा व्यतीत होगा।
5:
मूलांक पांच वालों का समय आज अनुकूल है। व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। व्यापार बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। धन के लिहाज से दिन सामान्य है। आप कहीं ऐसी जगह धन का निवेश करेंगे, जिसके बाद धन के मामले में अपने आपको थोड़ा तंग महसूस करेंगे लेकिन आपके मित्र आपको कोई ना कोई सहारा अवश्य देंगे। परिवार के मामले में दिन सामान्य है। घर के सदस्य आपकी प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी के साथ दिन सामान्य सा ही रहेगा।
6:
मूलांक छः वालों का दिन आज अनुकूल है। व्यापार को लेकर आपने जो योजनाएं बनाई थीं, वह आगे बढ़ती हुई दिख रही है। आपका सकारात्मक व्यवहार आपका हर मोड़ पर साथ देगा। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के बारे में भी गहराई से सोच सकते हैं। आपको सलाह यह है कि अपने इस फैसले में अपने जीवनसाथी की राय जरूर लें, आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पारिवारिक लिहाज से दिन ठीक है। परिवार का हर सदस्य आपके हर फैसले में आपके साथ खड़ा रहेगा।
7:
मूलांक सात वालों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी सरकारी संस्थान के कर्मचारी से अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। सलाह यह है कि संयम रखें और सौम्य भाषा का प्रयोग करें। पारिवारिक लिहाज से दिन ठीक है लेकिन अपने खराब व्यवहार से परिवार के सभी सदस्यों को नाराज कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी संभल कर बात करें।
8:
मूलांक आठ वालों का दिन आज कुछ खास नहीं है। धन के मामले में कोई भी नया निवेश न करें अन्यथा धन कही फंस सकता है। कार्यक्षेत्र में संभल कर रहें, किसी से भी झगड़ा मोल न लें और न ही वाद-विवाद में पड़ें। सलाह यह है कि संयम रखें और सौम्य भाषा का प्रयोग करें। पारिवारिक मामले में आप शांत रहें, जीवनसाथी के साथ भी आज कोई झगड़ा मोल न लें।
9:
मूलांक नौ वालों का दिन आज उत्तम है। धन के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। रूका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। पारिवारिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का विचार बना सकते हैं। ऐसा लग रहा है कि परिवार में कोई मंगल कार्य होने के भी योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ दिन बहुत अच्छा रहेगा। रिवार के सभी सदस्यों के साथ खूब आनंद लेंगे और मस्ती करेंगे।



Next Story