धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 9 दिसंबर 2021

Subhi
9 Dec 2021 12:48 AM GMT
अंक राशिफल: 9 दिसंबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

संतान से जुड़ी चीजों में खर्च हो सकता है। इसे लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। भाग्य का साथ होगा लेकिन दूसरों के कारण परेशानी अधिक हो सकती है।
2:
घर के मसले काम पर हावी होने वाले हैं। मानसिक रुप से खुद को मजबूत बनाएं। आपके व्यर्थ के खर्च हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अभी आवेदन करना चाहिए।
3:
लोगों के प्रति आपकी सहानभूति अधिक होगी पर इससे आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज दिन के दूसरे भाग में घर के खर्चों में इज़ाफा होगा।
4:
कुछ न कुछ बातें संपत्ति को लेकर सामने आ सकती हैं। कुछ लोग आप पर दबाव अधिक बना सकते हैं। अपने काम पर ध्यान और एकाग्रता को टूटने न देना।
5:
आपके लिए इस समय अपनी पढ़ाई को लेकर अधिक बोझ बढ़ने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय बना हुआ है।
6:
प्रेम संबंधों को लेकर आपके मध्य नई ताज़गी होगी। आप अपने रिश्ते को एक बार फिर से सुधारने की कोशिश भी कर सकते हैं।
7:
लोगों के साथ अधिक बोलचाल आपके लिए परेशानी का कारण नहीं बन जाए। आपके खर्च पर कुछ समय के लिए नियंत्रण होगा जिससे आपको राहत मिलेगी।
8:
इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत होगी। आपको इच्छाओं को कंट्रोल करने की जरूरत होगी।
9:
घरेलू खर्च की अधिकता के चलते आपका धन अधिक व्यय होगा। आपको बाहर जाकर इनकम के लिए प्रयास अधिक करने होंगे। किसी के साथ मेल मिलाप भी होगा।


Next Story