धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 8 सितंबर 2021

Subhi
8 Sep 2021 12:44 AM GMT
अंक राशिफल: 8 सितंबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

मूलांक एक वाले जातकों के लिए आज का दिन अनूकूल नहीं है। आज आपको मुश्किलों और अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। धन के लिहाज से भी आज का दिन सामान्य है। व्यापारियों का आज का दिन कुछ अच्छा नहीं है इसलिए आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आज आप अपनी बढ़ती हुई परेशानियों को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी कुछ गड़बड़ा सकता है इसलिए अपना पूर्ण ध्यान रखें। आज आप अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त परिवार के साथ बिताएं और परिवार में एक खुशनुमा माहौल बनाकर रखें। जीवनसाथी का आज आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
2:
मूलांक दो वालों के लिए आज दिन अनूकूल नहीं है। धन की बात करें तो भी आज का दिन सामान्य से निम्न है। धन को लेकर आज आप बहुत तनाव में रह सकते हैं। परिवार के लिहाज़ से आज का दिन सामान्य है। ऐसा लग रहा है कि आपके परिवार में किसी वृद्ध व्यक्ति की तबियत अचानक बिगड़ सकती है इसलिए परिवार में आज तनाव का माहौल बरकरार रहेगा। जीवनसाथी के साथ मन की बात साझा करें आपको आंतरिक रूप से अच्छा महसूस होगा।
3:
मूलांक 3 वाले जातकों के लिए आज का दिन अनूकूल है। आपके सोचे हुए सभी कार्य आज पूर्ण होंगे। आज आपके कार्यस्थल पर और परिवार में आपकी समझदारी की और सूझबूझ की सभी लोग सराहना करेंगे और सभी आज आपसे सलाह लेकर ही अपना कार्य करेंगे। धन के लिहाज से आज दिन काफ़ी अच्छा है। आज आपके धन आगमन के योग बन रहे हैं। आज आपको आपका रुका हुआ धन अचानक से मिल जाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज एक सुखद दिन व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन दिन साबित होगा।
4:
मूलांक 4 वाले जातकों के लिए आज दिन सामान्य से निम्न है। आज आपको परेशानियों और बेवजह की भागदौड का सामना करना पड़ेगा। धन के लिहाज से भी आज दिन अनूकूल नहीं है। व्यापार के मामले में भी आज दिन सामान्य है। व्यापार के लिए आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नौकरिपेशा लोगों को इच्छानुसार पद प्राप्ति का योग दिख रहा है। परिवार के मामले में आज दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ आज आपका कोई वाद विवाद हो सकता है इसलिए आज आप शांत रहें और सौम्य भाषा का प्रयोग करें।
5:
मूलांक 5 वालों का दिन आज सामान्य नहीं है। धन के लिहाज से आज दिन अनूकूल नहीं है। ऐसा लग रहा है कि आज आपका धन स्थिर नहीं रहेगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार न दें अन्यथा आपका पैसा कही फंस सकता है। आज आप अपनी सेहत का विशेष तौर पर ध्यान रखें। ऐसा लग रहा है कि आज आपकी सेहत भी खराब रह सकती है। परिवार के साथ आज दिन सामान्य है। परिवार के सदस्यों के साथ मेलजोल बनाकर रखें आपको फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ आज खुशहाल दिन व्यतीत होगा।
6:
मूलांक 6 वालों के लिए आज दिन अनूकूल है। आज आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। धन के लिहाज से आज दिन अच्छा है, परन्तु ऐसा लग रहा है कि आज आप अपने लिए कुछ जरूरत का सामान खरीदने पर अनावश्यक धन खर्च करेंगे। इसलिए आज आपके लिए सलाह यह है कि धन का व्यय सोच समझकर करें। अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार की बात करें तो परिवार के सदस्यों के साथ आज आपका वाद विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ भी कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इसलिए आज आप शांत रहें और क्रोध करने से बचें।
7:
मूलांक 7 वाले जातकों के लिए आज दिन सामान्य है। धन के लिहाज से भी दिन सामान्य है। आज आप धन का निवेश सोच समझकर करें। व्यापार में भी आज आप सोचसमझकर ही पैसा लगाएं। आज आपको सिरदर्द की शिकायत पूरे दिन परेशान कर सकती है। अगर ऐसा हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो वहां आज दिन सामान्य है। आज आप अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे आपको सुखद अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा दिन व्यतीत होगा।
8
मूलांक आठ वाले जातकों के लिए आज समय अनूकूल नहीं है। आज आपको परेशानियों और समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। धन के मामले में भी आज भाग्य साथ देता नहीं दिख रहा है। आज आप धन का निवेश सोच समझकर करें। आज आप थोड़े चिंतित भी रह सकते हैं और इसी कारण से आज आपका अपने कार्यक्षेत्र में किसी के साथ वाद विवाद भी हो सकता है। इसलिए आज आपके लिए सलाह यह है कि आज आप शांत रहें और किसी से भी वाद विवाद न करें यह आपके धन हानि के योग बना सकता है। जीवनसाथी के साथ आज संबंध कुछ खराब रह सकते हैं। इसलिए आप शांत रहकर आज दिन व्यतीत करें।
9:
मूलांक नौ वालों का दिन सामान्य है। धन के लिहाज से आज दिन अनूकूल है। आज आपके धन आगमन के योग बन रहे हैं। आज आपको आपका रुका हुआ धन वापस मिल जाएगा। आज ऐसा लग रहा है कि आपको कोई संक्रमित रोग हो सकता है। परिवार के लिहाज से आज दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा।



Next Story