धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 6 सितंबर 2021

Subhi
6 Sep 2021 12:43 AM GMT
अंक राशिफल: 6 सितंबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

मूलांक एक वालों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम है। आज आप अपनी सूझबूझ और सकारात्मक सोच से सभी कार्य पूर्ण करेंगे। मित्रों के साथ मिलना जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। धन के लिहाज से आज दिनअनूकूल है। आज धन का अचानक से आगमन बढ़ेगा जो आपको दिन भर प्रफुल्लित रखेगा। परिवार के मामले में भी आज दिन अनूकूल है। आज परिवार के सदस्य आपके मह्त्व को समझेंगे। परिवार में एक ख़ुशनुमां माहौल बरकरार रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा।
2:
मूलांक दो वालों का भाग्य आज पूर्ण रूप से साथ देगा। धन के मामले में भी आज दिन उत्तम है। कोई नज़दीकी संबंधी से आपको व्यापार में धन लाभ होता दिख रहा है। व्यापार के लिए आज दिन अनूकूल है। आज आप व्यापार को बड़ाने के लिए कुछ नए मार्ग भी सोच सकते हैं। आज आप व्यापार में कुछ धन निवेश करेंगे तो यह भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार की बात करें तो आज परिवार के सदस्यों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत होगा। आज आपका जीवनसाथी भी एक अच्छा सलाहकार साबित होगा।
3:
मूलांक तीन वालों का दिन आज अनुकूल है। धन की बात करे तो आज दिन बेहतरीन है। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में अपना धन निवेश कर सकते हैं जोकि आगे चलकर आपके लिए फलीभूत साबित होगा। परिवार के लिहाज से आज दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों के साथ आज दिन सुखपूर्वक व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ आज दिन मिलाजुला रहेगा परंतु आपके किए गये फ़ैसलों में आपका पूर्ण साथ देगा।
4:
मूलांक चार वालों का दिन आज अनुकूल नहीं है। आज आपके सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होते नहीं दिख रहे हैं। आज आपके किसी अज़ीज़ मित्र से वाद विवाद बढ़ सकते है। व्यापार की बात करें तो आज आपके कार्यस्थल पर आपको अड़चनों का सामना करना पड़ेगा जिसके कारण आप आज आंतरिक रूप से परेशान रह सकते हैं। नौकरी वर्ग की बात करें तो आज आप अगर अपनी नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो आज के दिन इस निर्णय को टाल दें। परिवार में आज दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ आज कुछ वाद-विवाद हो सकते हैं इसलिए आज आप शांत रहें और क्रोध न करें।
5:
मूलांक पांच वालों का दिन आज बेहतरीन है । व्यापार के लिए आज दिन अनूकूल है। धन की बात करें तो आज दिन अच्छा है। आज आपके धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं। धन से संबंधित काफ़ी परेशानियां आज खत्म होती दिख रही हैं। नौकरीपेशा लोगो की बात करें तो आज आपकी अपने सहकर्मियों के साथ नोक-झोंक हो सकती है। आज आपको सलाह यह दी जाती है कि अपनी भाषा पर आज नियंत्रण रखें और कुछ बातों को अनसुनाकर दें तभी आज आपका दिन सूख पूर्वक निकल पाएगा। परिवार के साथ आज दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ आज दिन प्रेम पूर्वक व्यतीत होगा।
6:
मूलांक छह वालों का दिन आज सामान्य है। आज आपका दिन बहुत व्यस्त रहेगा। आज दिन भर आपको अनावश्यक भागदौड़ लगी रहेगी। धन के लिहाज से आज दिन अनूकूल है। आज आप अपने पुत्र की सलाह लेकर अगर धन निवेश करते हैं तो यह आपके निकटतम भविष्य में धन लाभ के योग बनाएगा। व्यापार के लिए आज समय अच्छा है। आज आप अपने व्यापार की वृद्धि के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार के लिहाज से आज दिन बहुत उत्तम है। जीवनसाथी की बात करें तो आज उन्हें अचानक से कुछ उपहार देकर आश्चर्यचकित करें यह आपके व्यापार के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
7:
मूलांक सात वालों का दिन आज अच्छा है। धन के लिहाज से आज दिन अनूकूल है। आज आपके धन आगमन के योग बन रहे हैं। आज धन को लेकर कोई जटिल समस्या उत्पन्न नही होगी। आज आपकी बनाई हुई सभी योजनाएं और नीतियां पूर्ण होंगी। नौकरी वर्ग की बात करें तो आज आपके कार्यस्‍थल पर आपका नाम और रुतबा दोनों बढ़ेंगे। व्यापार के मामले में आज दिन सामान्य है। आज व्यापार बढ़ोतरी के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है, उसको स्वीकार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ आज संबंध सुखद रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज कुछ नोक-झोंक हो सकती है इसलिए आज आप शांत रहें और क्रोध न करें।
8:
मूलांक आठ वाले जातकों का दिन आज सामान्य से निम्न है। आज आपके सोचे विचारे हुए कोई भी कार्य पूर्ण नहीं होंगे। धन के लिहाज से आज दिन सामान्य है। आज आप धन का निवेश करने से बचें। सेहत को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। आज आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रह सकता है इसलिए अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। परिवार के साथ आज दिन अच्छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ आज अच्छे से रहना फायदेमंद साबित होगा।
9:
मूलांक नौ वालों का आज दिन अनुकूल है। आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। धन के लिहाज से आज दिन सामान्य है। आज आपके धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है उसी धन को कहां उपयोग करना है यह योजना भी आप बना सकते हैं। आज आप अपने आप को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे जिसके चलते आप अपने कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छे से सभी अधूरे कार्यों को पूर्ण करेंगे। परिवार के मामले में आज दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ आज सुखद दिन व्यतीत होगा।




Next Story