धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 29 अगस्त 2021

Subhi
29 Aug 2021 12:37 AM GMT
अंक राशिफल: 29 अगस्त 2021
x
अंक राशिफल

1:

मूलांक एक वालों के लिए आज दिन अच्छा है। आपके धन के योग बनते दिख रहे हैं। व्यापार में भी उन्नती होती दिख रही है। समाज में नाम और रुतबा बढ़ेगा। आप अगर अपने भाइयो के साथ किसी प्रकार का विचार विमर्श करें तो संयम से काम लें, किसी भी प्रकार के कटु वचनों का प्रयोग न करें, नहीं तो आपके धन हानि के योग जाग्रत हो जाएंगे।
2:
मूलांक दो वाले जातकों को आज केवल अपनी ही कोई चिंता दिन भर सताएगी। धन को लेकर कोई जटिल समस्या नहीं होगी। अचानक से आपको काफी लंबे समय से रुका हुआ धन भी मिल सकता है। आपका क्रोध बल्डप्रेशर बढ़ा सकता है, थोड़ा संयम से काम लें तो सब अच्छा रहेगा। भगवान शिव की पूजा सोभाग्यवर्धक होगी।
3:
मूलांक तीन वालों का दिन आज सामान्य ही होगा। आज किसी भी प्रकार की लोगों को सलाह देने से बचें अन्यथा अंत में आप गलत साबित हो जाएंगे। आपके प्रतियोगी आपकोकाफी परेशान कर सकते हैं। उपाय के तौर पर अपनी धर्म पत्नी के हाथों से हल्दी का तिलक लगाकर निकलें तो निश्चित रूप से लाभ प्राप्त होगा।
4:
मूलांक चार वालों का दिन आज चिंता भरा रहेगा। आपको अचानक कोई चोट लगने के योग भी बन रहे हैं। आपका मन और मस्तिष्क काफी विचलित रहेगा। अगर आप कोई विशेष फैसला लेना चाहते हैं तो कृपया करके उसे आज टाल दें। आप घर पर किसी प्रकार की पूजन का आयोजन करेंगे तो काफी लाभप्रद रहेगा।
5:
मूलांक पांच वालों का भाग्य आज उनका साथ देगा। आपने जो भी सोचा है वो आज पूर्ण होगा, बस क्रोध पर नियंत्रण रखें। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आपके जीवनसाथी की कोई शारीरिक समस्या अचानक से बढ़ सकती है।
6:
मूलांक छः वालों के लिए आज का दिन सामान्य सा ही रहेगा। आपको व्यवसाय से जुड़ी कुछ चिंताए हो सकती हैं। सहयोगी आपको किसी प्रतिरोधी के प्रति उकसा सकते हैं लेकिन आपको बहुत संयम रखना है। आप अपनी बहन या पुत्री को कोई उपहार दें, आपको लाभ अवश्य मिलेगा।
7:
मूलांक सात वालों का दिन आज अड़चनो से भरा रहेगा। आपको चोट लगने के भी योग दिख रहे हैं। वाहन भी संभालकर चलाएं। आपको रक्त से संबंधित कोई रोग ग्रस्त कर सकता है। आपका आता हुआ धन अचानक से कहीं उलझ जाएगा। जीवनसाथी भी आज आपसे किसी बात पर उलझ सकते हैं। परिवार में प्रेम पूर्वक माहौल रखें।
8:
मूलांक आठ वालों को आज के दिन कई रकावटो का सामना करना पड़ेगा। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन दिन ढलने के साथ आपकी कुछ चिंताए भी बढ़ेंगी। आप खुद के भीतर आलस महसूस करेंगे, आलस्य दूर करने के लिए दुध या पानी के अंदर शहद मिलाकर सुबह के समय पी लें तो आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज घर के अंदर भी आपका स्वभाव सुस्त सा रहेगा, जिस के कारण परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज नजर आएंगे।
9:
मूलांक नौ वालों का समय आज अच्छा है। आप बहुत समय से जो मांगलिक कार्य करना चाहते थे, उसका विचार आज कर सकते हैं। अपनी उग्रत्ता पर विशेष ध्यान दें। आपके घर में आज दिनभर खुशियों का माहौल बना रहेगा। उपाय के तौर पर हनुमानजी को मीठे पान का भोग लगाएं, लाभ मिलेगा।






Next Story