धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 28 नवंबर 2021

Subhi
28 Nov 2021 12:43 AM GMT
अंक राशिफल: 28 नवंबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में तनाव वाला हो सकता है। कुछ मामलों में बॉस के साथ विवाद होने की आशंका है। इस समय अधिक क्रोध से बचें और जितना संभव हो सके नम्रता के साथ काम करें तो आपके काम आसानी से बन जाएंगे। उदासी से बचें और उत्साह के साथ आगे बढ़ें। प्यार के मामले में आज थोड़ा परेशान हो सकते हैं और आपको निराशा हाथ लगेगी।
2:
आज दिन शुभ है और आपके भाग्य भाव के स्वामी का लग्न में गोचर होने से कुछ अच्छे परिणाम प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। इस समय आप मानसिक रूप से संतोष का अनुभव करेंगे और आज आपके कुछ अधूरे कार्य पूर्ण होने से भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। आज आपका जीवनसाथी आपके लिए आर्थिक रूप से मददगार हो सकता है और उसकी आय में बढ़त होने से आपको खुशी होगी। शुभ कार्यों में अधिक खर्च हो सकता है।
3:
आज का दिन आपको लाभ देने वाला है। कुछ नई चीजों की खोज करने का मन होगा और भाग्‍य का साथ मिलेगा। आज किसी प्रकार की नई जानकारियां भी हासिल कर सकते है़ं और इससे आपको भविष्‍य में लाभ होगा। इस समय आप काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं। अपनी तरफ से कोशिश में रहेंगे कि सभी काम ठीक से कर पाएं। कुछ न कुछ कमी रह सकती है। भाई-बहनों की कुछ मदद मिल सकती है और आज प्‍यार के मामले में आप काफी भाग्‍यशाली महसूस करेंगे।
4:
आज का दिन आपके सुखद होगा और आज आप खुद को काफी भाग्‍यशाली महसूस करेंगे। गूढ़ विषयों को लेकर मन में उत्साह अधिक रहेगा और आज किसी का भला करने के लिए आपको कोई झूठ भी बोलना पड़ सकता है। आज आप अपना काम निकलवाने की कोशिशों में रहेंगे तो फायदा होगा। आज आपको काम के मामले में अधिक तनाव होगा। स्वास्थ्य का ख्याल बनाए रखें।
5:
आज का दिन आपके लिए काफी लकी होगा और आज आप काम में कुछ परिवर्तन करने के बारे में सोच सकते हैं और ऐसा करने से आपको भविष्‍य में लाभ होगा। मन भी काफी अस्थिरता रहेगी और बहुत सी बातें चलती रहने वाली हैं। आपको किसी वजह से साथी की ओर से परेशानी हो सकती है। परिवार में लोगों के साथ किसी भी प्रकार की बहस चली आ रही है। इस समय जितना संभव हो सके खुद को शांत रखें।
6:
आज आपके काम पूरे होने से हर्ष होगा। आप खुद के लिए भी ध्यान देना चाहेंगे और खानपान को लेकर सजग रहें, चटपटी या तेल-मसाले वाली चीजों से इस वक्‍त दूर रहें तो फायदे में रहेंगे। साथी के साथ किसी बात पर विवाद होने से मन खराब हो सकता है। पेंटिंग या किसी रचनात्मक काम को करने का मन होगा और इस तरफ आप ज्यादा ध्यान देंगे।
7:
आज दिन आपके पक्ष में रहेगा, कुछ दोस्तों के साथ बातचीत होगी। आज कुछ काम को करने में आप जल्दबाजी या फिर मनमर्जी भी कर सकते हैं। आपको किसी मामले में अपनों का सहयोग मिलने से हर्ष होगा और भविष्‍य में लाभ होगा। आज ज्यादा चीजों को लेकर उतावले न बनें जल्द ही सब ठीह होगा और आपके कंट्रोल में होगा। आज का दिन आपकी पूजा उपासना के लिए भी बहुत खास रह सकता है।
8:
आज के दिन आपको किसी की मदद मिल सकती है जिससे आपके अधूरे काम भी पूरे हो सकते हैं। प्यार के मामले में साथी का सहयोग मिलेगा और आप कुछ अच्छा फील कर पाएंगे। दूसरों के मन का भी ख्याल रखें और बातें मानें। अगर किसी कारण से आपको गुस्‍सा भी आए तो अपने ऊपर कंट्रोल करें।
9:
आज आपका मन काम में नहीं लगेगा और मन में किसी बात को लेकर उलझन हो सकती है। ऐसे में थोड़ा संभलकर काम करना ज्यादा बेहतर होगा। किसी के साथ बेकार की बहस से बचें। नौकरी में बॉस के साथ अच्छे से न बन पाएं तो भी मन पर काबू रखें और फालतू की बातें न बोलें। भाई-बंधुओं के साथ तनाव बढ़ सकता है।


Next Story