धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 27 अक्टूबर 2022

Nilmani Pal
27 Oct 2022 12:33 AM GMT
अंक राशिफल: 27 अक्टूबर 2022
x
अंक ज्योतिष के जरिए आप अपनी जन्म तारीख की गणना करके अपना मूलांक का पता लगा सकते हैं। मूलांक जानने के लिए बस आपको अपनी जन्म तारीख को ऐड करना है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी की जन्म तारीख 27 अक्टूबर है तो उसका मूलांक 2+7 = 9 होगा। मूलांक के आधार पर आज का दिन पारिवारिक, स्वास्थ्य और आर्थिक मोर्चे पर आपके लिए कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं पं. राकेश झा से...
मूलांक 1
-1
जिन जातकों का मूलांक 1 है, उनके लिए जरूरी है कि वह अपने काम की वजह से वाणी में मिठास बनाकर रखें। आज कुछ जरूरी काम भी बेहतर रूप से पूरे होने की आशंका दिखाई दे रही है। भाई-बहनों के साथ आपका समय अच्छा व्यतीत होगा।
मूलांक 2
-2
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 2 है, आज वे थोड़े परेशान ओर अशांत से दिखाई दे सकते हैं। आप अपने गुस्से को काबू कर पाने में सफल भी होंगे। आत्म-विश्वास को बनाकर रखें और अपने काम पर एकाग्र रहें। संतान आपकी आज्ञा का अनुसरण करेगी।
मूलांक 3
-3
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 3 है, उनके लिए आज का दिन सुखद रहेगा और धन में वृद्धि होगी। आप बेबाकी से अपनी बातों को रख सकते हैं, जिसका असर दूसरों पर जरुर होगा। आपको आगे बढ़ने के कई मौके आपको मिलेंगे।
मूलांक 4
-4
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 4 है, वे आज कुछ चीजों के कारण सही से अपना निर्णय न ले पाएं लेकिन इस दौरान आपके ज्ञान में वृद्धि भी होगी। अपने नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ पाएंगे। छात्रों की किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी।
मूलांक 5
-5
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 5 है, उनको आज आर्थिक जीवन में तरक्की मिलेगी लेकिन उसके लिए पहले कड़ी मेहनत करनी होगी। आज कुछ छोटे से काम भी अधिक समय लगवा सकते हैं इसलिए निराश न हों। पारिवारिक व्यय अधिक होगा इसलिए खर्चों को नियंत्रण में रखें।
मूलांक 6
-6
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 6 है, उनके पास एक से अधिक स्रोतों से धन आने की अच्छी संभावना दिखाई दे रही है। साथ ही आप अपने आस-पास के लोगों के लिए भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। परिवार में किसी व्यक्ति से मतभेद की आशंका बन रही है।
मूलांक 7
-7
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 7 है, उनको आज अटका हुआ धन वापस मिल जाएगा। आपके पास धन तो आएगा, लेकिन वह आपके हाथों पर नहीं रुकेगा इसलिए अपनी खर्चे वाली छवि को नियंत्रण में रखें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मूलांक 8
-8
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 8 है, वे आज के दिन धन से जुड़े कुछ फैसले ले सकते हैं अन्यथा आपको धन हानि भी हो सकती है। आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। निराशा से आशा का मौका अब आएगा।
मूलांक 9
-9
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 9 है, उनको आज धार्मिक कार्यों में सहयोग करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कुछ कारणों से विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के लिए हाथ पैर मारने की जरूरत है। इस समय आपको परिवार से कुछ मदद भी मिल सकती है।
Next Story