धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 26 नवंबर 2021

Subhi
26 Nov 2021 12:39 AM GMT
अंक राशिफल: 26 नवंबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

दिन में काम थोड़े कठिनाइ भरे रह सकते हैं। नौकरी में आज प्रतिस्पर्धा अधिक रह सकती है। परिश्रम तो करेंगे ही पर थोड़ा सोच-विचार कर ही किसी भी निर्णय पर आगे बढ़ने की जरुरत होगी। महिला मित्र से दिक्कत अधिक हो सकती है।
उपाय – गुड़ का दान करें।
2:
मन में अशांति रहने वाली है, स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर हो सकता है। अभी अपने खान-पान का ध्यान रखें। मौसम का बदलाव भी आपको तनाव दे सकते हैं। आज आपके लिए जरुरी है की क्रोध में आकर कोई फैसला लेने से बचें।
उपाय – माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
3:
बोलचाल में आज आपकी कूटनीति अधिक झलक सकती है। अपनी सोच को आगे लेकर बढने वाले हैं। पर जरुरी है की अपने विरोधी पक्ष पर भी ध्यान दें। क्योंकि किसी को कमजोर समझना आपके लिए परेशानी का सबब भी बन सकता है। आज किसी काम में रुकावट आ सकती है।
उपाय – श्री गणेश स्त्रोत का पाठ करें।
4:
लोगों के साथ मिलने के मौके बनेंगे और ऐसे में आपको कुछ परेशानी भी हो सकती है। आपके काम को रोकने की कोशिश आपके किसी अपने की अधिक रहने वाली है। जो भी हो बहस से दूर रहें और जैसे ही स्थिति आपके पक्ष में आ जाए अपने काम को आगे बढ़ाएं।
उपाय – खीर का भोग लक्ष्मी जी को लगाएं।
5:
हो सकता है कि आपके कुछ फैसले अभी सही से आगे न बढ़ पाएं और कुछ असफलता भी हाथ लग सकती है। इसलिए अभी कुछ समय के लिए काम रोक देना अधिक बेहतर होगा। मेडीटेशन करें इससे आप में बेहतर निर्णय ले पाने की योग्यता आएगी और आप सही काम कर पाएंगे।
उपाय – श्री कृष्ण भगवान को माखन का भोग लगाएं।
6:
आज किसी काम से आपको बेहतर लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। लेकिन साथ ही ध्यान रखें की आपके राज को दूसरे पता न लगा पाएं। छात्रों का मन पढ़ाई में अधिक नहीं लग पाएगा। प्यार के मामले में आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। कुछ अच्छी चीजों की प्राप्ति भी हो सकती है।
उपाय – इत्र का उपयोग करें।
7:
नौकरी में दिक्कत अभी रहेगी। कहीं स्थान परिवर्तन भी दिखाई दे रहा है। कुछ कारण से अचानक से कहीं जाना भी पड़ सकता है। दिन के आरंभ में आपके काम न बन पाएं लेकिन शाम होते-होते कुछ सकारात्मक चीजें होने से मानसिक रुप से मजबूती मिल पाएगी।
उपाय – शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।
8:
कन्फ्यूजन में रहने वाले हैं। कुछ गुमसुम भी दिखाई देंगे। खुद को शांत रखें, आपके काम बेहतर तरीके से होंगे। बस अभी जरूरत है कि आप मानसिक रूप से मजबूत रहें। स्त्री पक्ष से कुछ मदद मिल सकती है। आर्थिक लाभ अभी कम ही रहने वाला है।
उपाय- गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें।
9:
आज आप कुछ ज्यादा ही अडीयल स्वभाव दिखा सकते हैं। किसी के साथ जबरन काम करने से बचें क्योंकि इसमें आपकी ही बुराई होनी है। भाग्य का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी के काम आगे बढ़ेंगे।
उपाय – हनुमान चालिसा का पाठ करें।

Next Story