धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 25 नवंबर 2021

Subhi
25 Nov 2021 12:46 AM GMT
अंक राशिफल: 25 नवंबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

काम में मेहनत अधिक रहने वाली है। अपनी मेहनत से ही कुछ बेहतर परिणाम पा सकते हैं। दूसरों पर अधिक निर्भरता से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ काम आएगा।
2:
मानसिक रुप से तनाव अधिक हो सकता है। छोटी-छोटी बातें आज दिल पर अधिक असर डालने वाली हो सकती हैं। अपने मन के अनुसार न हो पर दोपहर होते होते चीजें बदल सकती हैं।
3:
काम में मन न लग पाए और इस कारण वरिष्ठ अधिकारियों से तनाव बढ़ सकता है। व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहने वाली है। किसी प्रकार के सट्टे इत्यादि से दूरी बना कर रखना बेहतर होगा।
4:
काम में कुछ बेहतर सफलता मिल सकती है। अपने लिए कुछ चीजों की खरीद कर सकते हैं। खान-पान को लेकर आज अधिक सावधान रहेंगे। आर्थिक रुप से खर्च अधिक रहने वाला है।
5:
प्रेम के मामले में उदासी अधिक रहने वाली है। रिश्तों में चली आ रही उठापटक परेशानी बढ़ाने वाली है। व्यर्थ की चीजों पर ज्यादा अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। कुछ न कुछ रोक आज परेशान कर सकती हैं।
6:
काम और घर दोनों ही जगह पर आज सावधानी बरतने की जरूरत होगी। अपनी भाषा शैली को नियंत्रित रखें। लोग आपको गुस्सा दिलाने के लिए आगे बढ़ते नजर आने वाले हैं।7:
घूमने जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें, चोरी या खोने की आशंका बन रही है। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है।
8:
आज आपको लाभ मिलेगा। अपने काम से आप बेहतर मौके देख सकते हैं। धन का लाभ होगा व परिवार पर खर्च हो सकता है।
9:
धन के मामलों में सावधानी रखनी होगी। काम में किसी की मदद मिलेगी। इस समय आप अपने लिए किसी नए स्थान पर जाने के मौके भी पाएंगे।


Next Story