धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 24 सितंबर 2021

Subhi
24 Sep 2021 12:40 AM GMT
अंक राशिफल: 24 सितंबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

मूलांक एक के लिए समय अनूकूल है। सोचे समझे काम पूर्ण होंगे। पिता की सेहत के लिए सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको आज किसी भी हठ में आकर कोई फ़ैसला नहीं करना है। आपको अपनी सेहत का विशेष ख़्याल रखना है। आपके पिताजी की अकस्मात् तबियत बिगड़ सकती है जो आपको और आपके परिवार को विचलित कर देगी।
2:
मूलांक 2 के लिए समय तनाव भरा रहेगा। कहीं भी धन निवेश करने से बचें। आज कहीं आपका धन फंसने की आशंका है। कोई चालाक व्यक्ति आपको अपनी बातों में उलझा सकता है। आपकी माता की सेहत आपको थोड़ा विचलित कर सकती है आपका रक्तचाप थोड़ा बिगड़ सकता है। आप यदि शिव शंकर का आज ख़्याल रखेंगे तो आपका चित शांत रहेगा।
3:
मूलांक 3 वालों का धन व्यय सामान्य से अधिक रहेगा। आपके घर में आज पूरा दिन तनाव का माहौल बना रहेगा तो आपको सलाह के रूप में घर पर कोई गुरु का पाठ रखने को कहा जाएगा इससे आपकी पीड़ा काफ़ी हद तक कम होगी। आपको अपनी सेहत का विशेष ख़्याल रखने की आवश्यकता दिख रही है कोई सांस से जुड़ी समस्या होने की आशंका है।
4:
मूलांक 4 वालों का भाग्य उनका साथ देता दिखेगा। आप आज काफ़ी सचेत दिमाग़ से सोचने में सफल होंगे बस शर्त यह है कि आपको हवाई महल नहीं खड़े करने जो करना है सचेत होकर पूर्ण परिश्रम के साथ करना है। आज आपके लंबे समय से कई रुके हुए कार्य भी पूर्ण होते दिखेंगे। थोड़ा वाणी पर विशेष नियंत्रण अनिवार्य रहेगा।
5:
मूलांक 5 वालों का बुद्धि विकास काफ़ी प्रशंसनीय रहेगा। आपकी प्लैनिंग और हक़ीक़त में थोड़ा अंतर रहेगा जो आपको परेशान कर सकता है। यदि आप व्यापार में हैं तो एक नया और अच्छा मार्ग मिलने की पूर्ण आशंका है संयम से सोचकर आगे बढ़ें। आपकी संतान आज कुछ प्रशंसनीय कार्य कर सकती है।
6:
मूलांक 6 वाले जातक अपनी निजी ज़िंदगी पर विशेष ध्यान दें। आपको किसी प्रकार का इंफेक्शन आज परेशान कर सकता है। किसी विशेषज्ञ से संपर्क करके अपना इलाज शुरू करें। किसी भी प्रेम प्रसंग से बच कर रहें अन्यथा मानसिक तनाव बढ़ जाएगा और घर पर भी परेशनिया बढ़ेंगी।
7:
मूलांक 7 वाले अपनी सेहत से बहुत परेशान रह सकते हैं। आपको कोई मस्तिष्‍क का रोग या पैरों की कोई समस्या से परेशानी रहेगी। धार्मिक रुझान आपके मस्तिष्‍क को सुचारू रूप से काम पर रखेगा। आपको अपनी संतान के व्यवहार से काफ़ी पीड़ा पहुंचेगी। आपको आज श्री राम दरबार की पूर्ण रूप से सेवा इस कष्ट से बचा सकती है।
8:
मूलांक 8 वालों का दिन अत्यधिक परेशानी भरा और तनाव युक्त होगा। आपके अपने ही फ़ैसले आपको ग़लत साबित करेंगे। हर काम में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सभी बनते बनते काम बिगड़ सकते हैं। आपका पैसा कोई लेकर भूल जाएगा इसलिए आज किसी को पैसा उधार देने से बचें। वाहन संभलकर चलाना समझदारी का संकेत होगा अन्यथा कोई ऐक्सिडेंट होने की आशंका है।
9:
मूलांक 9 वाले जातक आज थोड़ा शांत रहने का पर्यास करें। अपने घर या कार्यस्थल पर बिजली के उपकरणों का विशेष ख्‍याल रखें। आपकी सोची विचारी नीतियां फेल हो जाएंगी जिससे आप अत्यधिक क्रोध में रहेंगे और जोक़ि आपकी सेहत ख़राब करने में बहुत बड़ा कारण बन सकता है।





Next Story