धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 24 नवंबर 2021

Subhi
24 Nov 2021 12:42 AM GMT
अंक राशिफल: 24 नवंबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

आज के दिन आय के साथ-साथ व्यय भी समान रुप से होने वाले हैं। परिवार के लोगों की ओर से तनाव रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
2:
आलस ज्यादा हावी होने से काम करने में परेशानी आ सकती है। माता-पिता की किसी बात पर डांट सुननी पड़ सकती है। कुछ चीजों में लाभ के मौके मिलेंगे। भाई के साथ बात बन सकती है।
3:
मेहनत द्वारा आप अपने काम में आगे रहेंगे। चाहें नौकरी हो या व्यवसाय आपके लिए जरूरी है कड़ी मेहनत करते रहें और सहयोगियों का साथ देते रहें।
4:
भाइयों से लाभ की संभावना होगी ओर आज के दिन आप मेहनत भी अधिक करने वाले हैं। पैसों के मामले में थोड़ी हेल्प मिलने से अच्छा लगेगा।
5:
जो लोग शेयर बाजार में काम कर रहे हैं उन्हें लाभ का मौका ज्यादा नहीं मिल पाएंगे। आज छात्रों को अपनी पढ़ाई को लेकर अधिक चिंता हो सकती है।
6:
भाग्य पर अधिक भरोसा न करें क्योंकि किसी बिचौलिए के द्वारा आप काम को न कर पाएं। नौकरी में लाभ के योग बनेंगे, पर गलत तरीके से बचकर रहें।
7:
धन बच्चों पर खर्च होगा, कठिनाइयों के बाद सफलता मिलेगी। आज आप कुछ ऐसी चीज में अधिक व्यस्त रह सकते हैं, जिसके कारण आप दूसरे काम नहीं कर पाएंगे।
8:
आपके लिए जरुरी है कि स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपकी लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। किसी वरिष्ठ जन का सुझाव काम आ सकता है।
9:
काम को लेकर आप आज थोड़ा ढिलाई बरत सकते हैं। आपका मन कई चीजों को लेकर सोच में होगा। थोड़ा समय निकाल कर अपने भाई बहनों के साथ बिताएं।


Next Story