धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 23 अक्टूबर 2021

Subhi
23 Oct 2021 12:41 AM GMT
अंक राशिफल: 23 अक्टूबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

मूलांक एक वालों के लिए आज दिन अच्छा है। आज आपके धन के योग बनते दिख रहे हैं। आपके व्यापार में भी उन्‍नति होती दिख रही है। आपका समाज में आज नाम और रुतबा बढ़ेगा। आज आप अगर अपने भाइयों के साथ किसी प्रकार का विचार विमर्श करें तो संयम से काम लें। किसी भी प्रकार के कटु वचनों का प्रयोग न करें नहीं तो आपके धन हानि के योग बन सकते हैं।
2:
मूलांक दो वाले जातकों को आज केवल अपनी ही कोई चिंता दिन भर सताएगी। आज धन को लेकर कोई जटिल समस्या उत्पन्न नहीं होगी। आज अचानक से आपको आपका कोई काफ़ी लंबे समय से रुका हुआ धन भी मिल सकता है। आज आपका क्रोध आपका रक्तचाप बढ़ा सकता है। थोड़ा संयम से काम लें तो सब अच्छा रहेगा। भगवान शिव की पूजा सोभाग्यवर्धक होगी।
3:
मूलांक 3 वालों का दिन आज सामान्य ही होगा। आप आज किसी भी प्रकार के लोगों को सलाह देने से बचें अन्यथा अंत में आप गलत साबित हो जाएंगे। आपके प्रतियोगी आज आपको काफ़ी परेशान कर सकते हैं। उपाय के तौर पर आज आप अपनी धर्म पत्नी के हाथों से हल्दी का तिलक लगाकर निकलें तो निश्चित रूप से लाभ प्राप्त होगा।
4:
मूलांक चार वालों का दिन आज चिंता भरा रहेगा। आज आपको अचानक कोई चोट लगने के योग भी बन रहे हैं। आज आपका मन और मस्तिष्क काफ़ी विचलित रहेगा। अगर आज आप कोई विशेष फैसला लेना चाहते हैं तो कृपया करके उसे आज टाल दें। आज आप घर पर किसी प्रकार की पूजा का आयोजन करेंगे तो काफ़ी लाभप्रद रहेगा।
5:
मूलांक 5 वालों का भाग्य आज उनका साथ देगा। आपने जो भी सोचा है वो आज पूर्ण होगा, बस आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आपके जीवन साथी की कोई शारीरिक समस्या अचानक से बढ़ सकती है।
6:
मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन सामान्य सा ही रहेगा। आज आपको व्यवसाय से जुड़ी कुछ चिंताएं हो सकती हैं। आपके सहयोगी आज आपको किसी प्रतिरोधी के प्रति आज उकसा सकते हैं परंतु आपको बहुत संयम रखना है। आज आप अपनी बहन या पुत्री को कोई उपहार दें। आपको लाभ अवश्य मिलेगा।
7:
मूलांक 7 वालों का दिन आज अड़चनों से भरा रहेगा। आज आपको चोट लगने के भी योग दिख रहे हैं। आज वाहन भी संभालकर चलाएं। आज आपको रक्त से संबंधित कोई रोग हो सकता है। आज आपका आता हुआ धन अचानक से कहीं उलझ जाएगा। आज जीवनसाथी भी आप से किसी बात पर उलझ सकते हैं। परिवार में प्रेमपूर्वक माहौल रखें।
8:
मूलांक 8 वालों को आज के दिन कई रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी लेकिन दिन ढलने के साथ आपकी कुछ चिंताएं भी बढ़ सकती हैं। आज आप खुद के भीतर आलस्‍य महसूस करेंगे। आलस्य दूर करने के लिए दुध या पानी के अंदर शहद मिलाकर सुबह के समय पी लें तो आप दिन भर ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज घर के अंदर भी आपका स्वभाव सुस्त सा रहेगा जिसके कारण परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज नजर आएंगे।
9:
मूलांक 9 वालों का समय आज अच्छा है। आप बहुत समय से जो मांगलिक कार्य करना चाहते थे उसका विचार आज कर सकते हैं। अपनी उग्रत्ता पर विशेष ध्यान दें। आपके घर में आज दिन भर खुशियों का माहौल बना रहेगा। उपाय के तौर पर आज हनुमान जी को मीठे पान का भोग लगाएं लाभ मिलेगा।




Next Story