धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 23 दिसंबर 2021

Subhi
23 Dec 2021 12:55 AM GMT
अंक राशिफल: 23 दिसंबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

आपके लिए आज का दिन थोड़ा बेहतर होगा। काम में अच्छे मुनाफे और सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। अपनी मेहनत के बल पर ही आप आगे सफलता को भी पाएंगे।
2:
कुछ खर्च अधिक होने की आशंका बन रही है। काम की व्यस्तता का भी दिन हो सकता है। जरूरी कामों को लेकर आपको चाहिए की आप उन्हें पहले पूरा करें और बाद में आगे बढ़ें।
3:
अपने आस पास के माहौल से आप थोड़ा तनाव का अनुभव कर सकते हैं। मन में चली आ रही बातें आपको बार-बार परेशान कर सकती हैं। अपने लिए अगर हो सके तो कुछ व्यस्तता से भरा हुआ माहौल चुनना अधिक बेहतर होगा।
4:
कुछ जरुरी काम को लेकर आप अधिक व्यस्त होने वाले हैं। अपनी सेहत को लेकर आपको ध्यान रखन चाहिए। किसी कारण से चिकित्सक के पास भी जाने की आशंका बन रही है।
5:
किसी से मिलने की इच्छा इस समय अधिक रहेगी। आज आप अपने लिए समय निकालने की कोशिश भी करने वाले हैं। कुछ ट्रैवलिंग के मौके आपको जल्द ही मिल सकते हैं।
6:
आज हो सकता है कि बहुत से प्लान बनाएं लेकिन उन पर अमल करना आसान नहीं होगा। दूसरे लोगों का दखल आपकी योजना पर कुछ समय के लिए अटक भी लगा सकता है।
7:
आपको अपने लोगों की ओर से तनाव की स्थिति झेलनी पड़ सकती है। अगर हो सके तो खुद को इन सभी से दूर रखें ओर सकारात्मक सोच के साथ अपने कामों को करें।
8:
काम की व्यस्तताओं के कारण आपके कुछ कार्य अधूरे रह जाएंगे, इसलिए ज्यादा मस्ती से बचें। जितना हो सके अपने काम पर ध्यान दें। किसी मीटींग में आप लेट भी हो सकते हैं, समय का ध्यान रखें।
9:
आप काम को लेकर संघर्ष ओर मेहनत पूरी तरह से करने वाले हैं। अपने कुछ कामों को पूरा करने के लिए जरुरी है कि आप किसी की सहायता को लेना भी पड़े तो ले लीजिए।


Next Story