धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 22 अक्टूबर 2021

Subhi
22 Oct 2021 12:42 AM GMT
अंक राशिफल: 22 अक्टूबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

मूलांक एक वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। धन की वर्षा अनेको स्तोत्रों से होगी। धन आगमन के योग बन रहे हैं। भूतकाल में निवेश किया हुआ धन आपको लाभ हासिल कराएगा। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। व्यापारी वर्ग अगर नवीन कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन के मामले में समय अच्छा है। परिवार के सदस्यों के साथ दिन सुखपूर्वक व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रखें आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
2:
मूलांक दो वालों का आज दिन कुछ उत्तम रहेगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। धन के मामले में दिन बेहतरीन है। आपके पास अलग-अलग स्त्रोत से धन का आगमन लगा रहेगा। आप स्वभाव से भावुक रह सकते हैं, आपको सलाह यह दी जाती है कि किसी से भी ज़्यादा अपेक्षा ना रखें अन्यथा आपकी इसी भावुकता का फायदा आपके कार्य स्थल पर आपके सहकर्मी उठा सकते हैं, जिसका खामियाज़ा आपको लंबे समय तक भुगतना पड़ेगा। परिवार के मामले में दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ दिन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा, यह आपके निकटतम भविष्य के लिए सकारात्मक परिणाम देगा।
3:
मूलांक तीन वालों का दिन आज बेहतरीन है। धन के मामले में भाग्य साथ दे रहा है। आप कहीं भी धन निवेश करेंगे, वह आपके भविष्य में बहुत लाभ हासिल कराएगा। व्यापार वर्ग की बात करें तो दिन अनुकूल है। व्यवसाय की उन्नति के लिए अनेकों योजनाएं और सूझबूझ का प्रयोग करेंगे और आपकी इसी समझदारी की लोग बहुत सराहना करेंगे। जो लोग शिक्षा से संबंधित कार्यों से जुड़े हैं, उनके लिए उन्नति के मार्ग खुलते नजर आ रहे हैं। परिवार के लिए दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ दिन सुखपूर्वक व्यतीत होगा। आप कहीं बाहर घूमने जाने का विचार बना सकते हैं।
4:
मूलांक चार वालों का दिन आज सामान्य से निम्न है। ऐसा लग रहा है कि आप नकारात्मक ऊर्जा से घिरे रहेंगे। आपको धन, सूझबूझ और ज्ञान पर घमंड हो सकता है, जिसके चलते कार्यक्षेत्र में अपने खिलाफ विरोधी खड़े कर लेंगे। धन की बात करें तो दिन सामान्य है। धन का निवेश सोच समझकर करें। आप धन का उपयोग अनावश्यक खर्चों में कर सकते हैं, इसीलिए आप मानसिक रूप से बहुत परेशान रह सकते हैं, जिसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। परिवार की बात करें तो आपके घमंड का असर आपके परिवार पर भी दिखने को मिलेगा। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के साथ वाद-विवाद कर सकते हैं, जिसकी वजह से घर के सदस्य भी आपसे आज नाराज हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ नोक-झोंक हो सकती है।
5:
मूलांक पांच वालों का दिन आज अच्छा है। समझदारी और सूझबूझ का प्रयोग करते हुए सभी कार्य पूर्ण करेंगे। धन के लिहाज से दिन अनुकूल है। धन आगमन के अच्छे योग बन रहे हैं। धन का निवेश यदि कोई भूमी खरीदने में करते हैं तो अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। व्यापार की बात करें तो दिन बेहतरीन है। व्यापार बढ़ोतरी के लिए आपको प्रस्ताव आएंगे, जिनको ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। नौकरी वर्ग की बात करें तो दिन सामान्य है अगर नौकरी में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो इस निर्णय को टाल दें। पारिवारिक जीवन अच्छा है, परिवार में खुशनुमा माहौल बरकरार रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद दिन व्यतीत होगा।
6:
मूलांक छः वालों का भाग्य आज साथ दे रहा है। आप पूर्ण दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। धन को लेकर कोई जटिल समस्या उत्पन्न नहीं होगी। आप अपनी इच्छा की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं या आप साज सज्जा की चीजों पर भी धन निवेश कर सकते हैं। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। आपके काम में काफी समय से आ रही अड़चनें खत्म होंगी। व्यापार में सामान्य से अधिक मुनाफा होगा लेकिन कुछ अनावश्यक खर्चें भी बढ़ सकते हैं। किसी भी प्रेम प्रसंग से बचकर रहें अन्यथा बेवजह का मानसिक तनाव घेर लेगा और पारिवारिक परेशानियां भी बढ़ाएगा । परिवार के लिहाज से दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ दिन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा।
7:
मूलांक सात वालों का दिन आज सामान्य है। धन के लिहाज से दिन सामान्य से निम्न है। धन का निवेश किसी गलत जगह पर कर सकते हैं, जिससे धन लंबे अरसे के लिए फंस सकता है इसलिए धन का निवेश सोच समझकर और किसी से सलाह लेकर करें। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। व्यापार उन्नति के योग दिख रहें हैं। नौकरी वर्ग की बात करें तो वहां भी आपके तनख्वाह में इजाफा हो सकता है। पारिवारिक मामले की बात करें तो दिन सामान्य है। आप परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे क्योंकि आप अपने खुद के कार्यों में बहुत व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ दिन सामान्य है।
8:
मूलांक आठ वालों का दिन सामान्य से निम्न है। धन की बात करें तो दिन अनुकूल नहीं है। आपके धन फ़ंसने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय के लिहाज़ से कोई महत्वपूर्ण फ़ैसला लेने से बचें। आपका समय अनुकूल नहीं है। नौकरी वर्ग के लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। नौकरी बदलने के विषय में न सोचें यही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्वभाव से थोड़े चिड़चिड़े भी रह सकते हैं, जिसकी वजह से परिवार के सदस्यों के साथ भी वाद-विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बेवजह की बातों पर नोक-झोंक कर सकते हैं। इसलिए शांत रहें और क्रोध न करें।
9:
मूलांक नौ वालों का दिन बहुत अच्छा है। धन के लिहाज से दिन उत्तम है। धन आगमन के योग बन रहे हैं। आपको रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। बस अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना है क्योंकि बेवजह का क्रोध बनते हुए कार्यों में अड़चने पैदा कर देगा। परिवार की बात करें तो परिवार के किसी वृद्ध व्यक्ति के साथ आपका किसी बात पर विवाद हो सकता है, इसलिए आप शांत रहें और सौम्य भाषा का प्रयोग करें। जीवनसाथी के साथ अच्छे से रहना फायदेमंद साबित होगा।


Next Story