धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 22 नवंबर 2021

Subhi
22 Nov 2021 12:51 AM GMT
अंक राशिफल: 22 नवंबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

यह सप्ताह आपकी लव लाइफ के लिए सुंदर है एवं मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा स्थितियों को अपने हक में करने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में तकलीफ उठानी पड़ सकती है एवं इससे संबंधित व्याकुलता भी बढ़ेगी। व्यय भी इस सप्ताह अधिक रहेंगे। हालांकि, सप्ताह के अंत में स्थितियां सुधरती नजर आ रही हैं एवं जीवन में सुख-शांति के नए आयाम भी खुलेंगे।
2:
प्रेम संबंध में समय अत्यंत शुभ परिस्थितियां बना रहा है एवं आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा। अपने अनुभवों का अनुसरण कर अपने प्रेम संबंध में निर्णय लेंगे तो बेहतरीन स्थितियां बनती जाएंगी। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेंगे लेकिन अंत में प्रोजेक्ट सफल रहेंगे एवं जीवन में उन्नति करेंगे। व्यय इस सप्ताह अधिक हो सकते हैं एवं आपको अपने निवेशों पर नियंत्रण रखना चाहिए।
3:
प्रेम संबंध में समय अनुकूल रहेगा एवं लव लाइफ रोमांटिक रहेंगी। आप अपने साथी के साथ किसी समारोह में शामिल होने का मन भी इस सप्ताह बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आहिस्ता-आहिस्ता उन्नति के संयोग बनते जाएंगे। आर्थिक मामलों में भी सुधार धीरे-धीरे प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में सुखद समय व्यतीत होगा लेकिन बेहतर परिणाम की अपेक्षा अभी भी जीवन से रहेंगी।
4:
कार्यक्षेत्र में उन्नति के शुभ संयोग बनेंगे एवं इस सप्ताह आप अपने भविष्य के लिए प्लानिंग के मूड में रहेंगे। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा एवं लव लाइफ रोमांटिक रहेंगी। व्यय अधिक हो सकते हैं एवं इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में समय अनुकूल रहेगा एवं किसी समाचार को प्राप्त कर मन प्रसन्न रहेगा।
5:
इस सप्ताह संयम के साथ किसी भी निर्णय पर पहुंचेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। किसी भी प्रकार का बाहरी हस्तक्षेप आपके जीवन में कष्ट लेकर आ सकता है एवं आर्थिक निकासी भी कर सकता है। कार्यक्षेत्र में भी किसी प्रोजेक्ट को लेकर मन मायूस हो सकता है। दिल के मामलों में इस सप्ताह व्याकुलता बढ़ेगी। किसी दूसरे पर भरोसा कर निर्णय बिलकुल ना लें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।
6:
इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में सुख और समृद्धि के संयोग आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ेंगे एवं मन शांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक से निर्णय लेंगे तो कष्ट बढ़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में इस सप्ताह मेहनत द्वारा धन आगमन के संयोग बन रहे हैं। सप्ताह के अंत में भी प्रतिकूल स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
7:
प्रेम संबंध में समय रोमांटिक बीतेगा एवं मन प्रसन्न रहेगा। आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा एवं खुशियां दस्तक देंगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं कोई नया प्रोजेक्ट इस सप्ताह विशेष सफलता लेकर आ सकता है। धन वृद्धि साधारण रहेगी। सप्ताह के अंत में कोई आपका अपना आपको धोखा दे सकता है।
8:
आर्थिक धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे एवं नए निवेशों द्वारा अच्छी सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है एवं आपके प्रोजेक्ट को अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय टाल देंगे तो बेहतर होगा। अपने अनुभवों का अनुसरण कर जीवन में निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा।
9:
कार्यक्षेत्र में अत्यंत शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में धन व्यय की स्थितियां बन सकती हैं एवं अपने निवेशों की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंध में व्याकुलता बढ़ेगी एवं मन बेचैन रहेगा। सप्ताह के अंत में वृद्धि के संयोग बनेंगे एवं खुशियां दस्तक देंगी।


Next Story