धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 22 दिसंबर 2021

Subhi
22 Dec 2021 12:45 AM GMT
अंक राशिफल: 22 दिसंबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

आपके लिए आज का दिन शुभ है और अपने कार्य को समय से पूरा करना जरूरी है तो आपकी वाणी में मिठास जरूरी है। आज कुछ जरूरी काम भी बेहतर रूप से पूरे होने की संभावना है। धन के मामले में आपको आज लाभ होगा।
2:
आज का दिन आपके लिए शुभ है। आप थोड़े परेशान ओर अशांत से दिखाई देंगे और आज मेहनत का फल भी कम मिलेगा। आप अपने गुस्से को काबू कर पाने में सफल भी होंगे। आत्मविश्वास को बनाकर रखें ओर अपने काम पर एकाग्र रहें। भाग्‍य आपका साथ देगा।
3:
किसी कारण से आज धन में भी वृद्धि होगी। आप बेबाकी से अपनी बातों को रख सकते हैं जिसका असर दूसरों पर जरूर होगा। लोग वक्‍त जरूरत पड़ने पर आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।
4:
अभी आप कुछ चीजों के कारण सही से अपना निर्णय न ले पाएं लेकिन इस दौरान आपके ज्ञान में वृद्धि भी होगी। अपने नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ पाएंगे तो आपको फायदा होगा और आपका भविष्‍य संवरेगा।
5:
आर्थिक जीवन में आपको तरक्की मिलेगी पर उसके लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। आज आप कुछ छोटे से काम में भी अधिक समय लगवा सकते हैं इसलिए निराश न हों। आज धन के मामले में आपको भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा।
6:
आपके पास एक से अधिक स्रोतों से धन आने की अच्छी संभावना दिखाई दे रही है। ऐसे में आपके खर्चों में वृद्धि होगी और आप अपने आस-पास के लोगों के लिए भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। भाग्‍य साथ
7:
कुछ कारणों से पुराना अटका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपके पास धन तो आएगा, लेकिन वह आपके हाथों में नहीं रुकेगा, इसलिए अपनी खर्चे वाली छवि को नियंत्रण में रखें। परिवार के लोग आपका साथ देंगे। कोई व्‍यक्ति आपको खुशी दे सकता है।
8:
आज के दिन कुछ धन से जुड़े फैसले ध्यान से लें अन्यथा आपको धन हानि भी हो सकती है। आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन भी देखने को मिलेगा और निराशा से आशा का मौका आएगा। आज मेहनत करके आपको लाभ प्राप्‍त हो सकता है।
9:
कुछ कारणों से विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के लिए हाथ पैर मारने की जरूरत है। इस समय आपको परिवार से कुछ मदद भी मिल सकती है। कोई व्‍यक्ति आज आपके घर मेहमान बनकर आ सकता है।


Next Story