धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 22 अगस्त 2021

Admin2
22 Aug 2021 12:23 AM GMT
अंक राशिफल: 22 अगस्त 2021
x
अंक राशिफल

1

मूलांक एक वालों के लिए आज दिन अच्छा है। धन के मामले में दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में अपनी सूझबूझ और चतुराई से कुछ मुनाफा अर्जित करेंगे और अपना नाम रोशन करेंगे। कार्य स्थल पर आपके नाम और प्रतिष्ठा दोनो बढ़ेगी। परिवार के लिहाज से दिन सुखपूर्वक व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा और मजबूत रिश्ता कायम होगा।

2:
मूलांक दो वालों का दिन आज अनुकूल है। धन के लिहाज से दिन बेहतरीन है। धन का निवेश अपनी बहन या पुत्री की सलाह लेकर करें यह आपके लिए मुनाफे से भरा साबित होगा। व्यापार के लिए दिन अच्छा है, आज का दिन आपके लिए तरक्की से भरा रहेगा। व्यापार बढ़ोतरी के लिए आप कुछ नए मार्ग भी सोच सकते हैं। परिवार की बात करें तो दिन सामान्य है। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कोई मनोरंजन का कार्यक्रम भी रख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा।
3:
मूलांक तीन वालों का दिन आज बेहतरीन है। धन आगमन के योग बनते दिख रहें हैं। धन का अचानक से आगमन आपको आंतरिक रूप से खुश कर सकता है। व्यापार के लिए समय अच्छा है। आप कोई नवीन कार्य प्रारंभ कर सकते हैं, जिसमें धन निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार के लिहाज से दिन अनुकूल है। रक्षाबंधन पर अपनी बहन को उपहार स्वरूप कुछ भेंट करें, यह उपाय आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि करने में सहायक सिद्ध होगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम करवाने का विचार कर सकते हैं। कुल मिलाकर दिन अनुकूल है।
4:
मूलांक चार वालों का दिन सामान्य से निम्न है। आपको मुश्किलों और अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। अचानक से आपके काम बनते-बनते बिगड़ने लगेंगे। धन के लिहाज से समय अनुकूल नहीं है। धन का निवेश कहीं भी न करें। परिवार की बात करें तो वहां भी आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आपके पिताजी की तबियत अचानक बिगड सकती है। जिसकी वजह से आप मानसिक रूप से बहुत परेशान रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी संबंध खराब हो सकते हैं इसलिए आप शांत रहें और अपनी भाषा को थोड़ा नर्म रखें।
5:
मूलांक पांच वालों के लिए आज दिन बहुत उत्तम है। आपके सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। साझेदारी में कोई नवीन कार्य प्रारंभ कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको धन लाभ के योग बनाएगा। परिवार में खुशियों भरा माहौल बरकरार रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कहीं बाहर घूमने जाने का भी विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छे और मजबूत रिश्ते कायम होंगे।
6:
मूलांक छः वालों का दिन आज सामान्य है। धन के मामले में दिन कुछ खास लेकर नहीं आया है। आपको धन का अभाव रह सकता है, आप मानसिक रूप से बहुत परेशान रह सकते हैं। जिसकी वजह से परिवार के सदस्यों के साथ भी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इसलिए सलाह यह है कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और सौम्य भाषा का प्रयोग करें। जीवनसाथी के साथ दिन बेहतरीन है। जीवनसाथी का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
7:
मूलांक सात वालों का दिन आज सामान्य है। आपके बनते हुए कार्यों में अनावश्यक रूकावटें आ सकती हैं, जिसके रहते आपको अपनी सुख में कमी का अहसास होगा। धन के लिहाज से दिन सामान्य है। धन का निवेश सोच समझकर करें, धन फंसने के योग बन रहें हैं। अपना विशेष रूप से ध्यान रखें क्योंकि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आप पैरों की कोई तकलीफ पूर्ण दिन परेशान कर सकती है। पारिवारिक जीवन आपका सामान्य है। जीवनसाथी के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है इसलिए थोड़ा संयम से काम लें।
8:
मूलांक आठ वालों का दिन आज सामान्य से निम्न है। आपको पूर्ण दिन बेवजह की परेशानियां और भागदौड लगी रहेंगी। धन के लिहाज से दिन सामान्य नहीं है। आपको आर्थिक समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में दिन तनाव पूर्ण रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ आज बेवजह का मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए आप शांत रहने की कोशिश करें और संयम से काम लें।
9:
मूलांक नौ वालों के लिए दिन उत्तम है। भाग्य आपका पूर्ण साथ देता दिख रहा है। धन के लिहाज से दिन बेहतरीन है। धन के मामले में सामान्य से अधिक मुनाफा होगा। परिवार के लिहाज से दिन बेहतरीन है। परिवार में भी दिनभर खुशियों का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ स्नेहपूर्ण दिन व्यतीत होगा।
Next Story