धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 21 अक्टूबर 2021

Subhi
21 Oct 2021 12:40 AM GMT
अंक राशिफल: 21 अक्टूबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

मूलांक एक वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप बहुत खुश रहेंगे। आपने जो भी सोचा है वह पूर्ण होगा। आपको सलाह दी जाती है कि अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखें तो दिन सुखपूर्वक निकलेगा। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए आवेदन पत्र भरना चाहते थे, उनके लिए दिन का समय अनुकूल है। परिवार की बात करें तो जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। अगर संयम से काम लेंगे तो परिवार के साथ एक खुशहाल दिन व्यतीत कर सकते हैं।
2:
मूलांक दो के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। धन का अचानक से आगमन होगा। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कोई पारिवारिक आयोजन का विचार बना सकते हैं। माता-पिता को उपहार स्वरूप कुछ भेंट करें, जिसके फलस्वरूप उन दोनों का आर्शीवाद आप पर बना रहेगा, जो आगे जाकर आपके धन प्राप्ति के योग बनाएगा। घर में आज दिनभर खुशियों का माहौल बना रहेगा।
3:
मूलांक तीन वालों का भाग्य आज उनका साथ देगा। आपके सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। आपके नाम की ख्याति होगी। कार्यों में आने वाली सभी अड़चनें दूर होंगी। आपको किसी पारिवारिक मेल-जोल में जाने का अवसर मिलेगा, जहां आपकी मुलाकात आपके करीबी लोगों से काफ़ी अरसे बाद होगी। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के नए मार्ग खुलेंगे, जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, वह उसके लिए आवेदन करा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ दिन अच्छा व्यतीत होगा। थोड़ा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन का आगमन भी रहेगा।
4:
मूलांक चार वालों के लिए आज समय ठीक नहीं रहेगा। आपका कोई नजदीकी ही मान-सम्मान को क्षति पहुंचा सकता है। आपको सलाह यह है कि बिना सोचे समझे कहीं भी धन निवेश न करें, ऐसे योग बन रहे है कि आपका धन कहीं फंस सकता है। आपके पिता की अचानक से तबियत बिगड़ सकती है, जिसकी वजह से घर में तनाव का माहौल रह सकता है और बेवजह आपका क्रोध भी बढ़ सकता है। उपाय के तौर पर सूर्य को जल दें।
5:
मूलांक पांच वालों के लिए आज काफी अच्छा दिन है। आपको अचानक से धन आगमन के नए अवसर मिलेंगे। आप व्यापारी हैं तो व्यापार उन्नति के योग बन रहे हैं। अचानक से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिसको परिवार के साथ मिलकर मनाएंगे और सुख का अनुभव करेंगे।
6:
मूलांक छः वालों का दिन सामान्य-सा ही रहेगा। आपको अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। धन के मामले में दिन बहुत अच्छा नहीं है। अचानक से घर में अनावश्यक खर्चों की वजह से भी आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। जिसके कारण से जीवनसाथी के साथ किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। उपाय के तौर पर अपने घर में परिवार के साथ मिलकर पूजन का आयोजन करें अवश्य ही आपको लाभ की प्राप्ती होगी।
7:
मूलांक सात वालों का दिन आज रुकावटों से भरा रहेगा। आपके काम और नाम दोनों को हानि हो सकती है, इसलिए आपके लिए राय है कि आप अनावश्यक किसी के साथ न उलझें और न ही वाद विवाद करें। आर्थिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि कोई सरकारी कार्य चल रहा है तो सलाह यह है कि उसे समय रहते पूरा करें अन्यथा ऐसा लग रहा है कि कोई अनाव्यशक सरकारी दंड भरना पड़ सकता है। इस बीच आपको आपके परिवार का पूर्ण साथ रहेगा। परिवार के सदस्य आपका समर्थन करेंगे।
8:
मूलांक आठ वालों का दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा। आपके अनाव्यशक खर्च बढ़ सकते हैं, जिसके चलते मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रह सकते हैं। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें क्योंकि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आपको कोई पेट का विकार ग्रस्त कर सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है इसलिए संयम से काम लें नही तो आपको बेकार की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
9:
मूलांक नौ वालों का दिन आज ठीक-ठाक सा ही जाएगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है, व्यापार में उन्नति के योग हैं, जो आगे जाकर धन लाभ भी करा सकते हैं। अचानक से आते हुए खर्च आपको विचलित कर सकते हैं, जिसके चलते आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं और आपके स्वभाव में आक्रोश पैदा हो सकता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि जीवनसाथी के मधुर संबंध बनाकर रखें, यह आपकी परेशानियों को कम करने में मदद करेगा।




Next Story