धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 21 अप्रैल 2022

jantaserishta.com
21 April 2022 12:30 AM GMT
अंक राशिफल: 21 अप्रैल 2022
x

1

जिन लोगों का मूलांक 1 है, उनके रूके या अटके हुए काम पूरे होंगे, इसके लिए आपको कुछ लोगों की मदद भी लेनी पड़ सकती है। ऐसे में अपने स्वभाव में लचीलापन लाने की भी जरूरत है।
2:
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 2 है, उनको अधिकारी वर्ग से सहयोग मिल सकता है लेकिन विरोधियों का दबाव आपको परेशानी में डाले रख सकता है। जो लोग बिज़नस में हैं, उन्हें अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
3:
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 3 है, उनको अपने इमोशन पर कंट्रोल करने की आवश्यकता है। दूसरों की बातों पर बहुत अधिक विश्वास करने से भी बचना होगा अन्यथा लोग आपका फायदा उठा सकते हैं।
4:
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 4 है, उनके पास दिमागी काम अधिक होगा, ऐसे में संभलकर हर काम करना होगा। लाभ की प्राप्ति के लिए आपका संघर्ष अभी बने रहने वाला है। रोग से छुटकारा और स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
5:
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 5 है, आज के दिन आपको संतान, वाहन, आभूषण आदि वस्तुओं की प्राप्ति का योग दिखाई दे रहा है। मन अनुकूल काम होने से प्रसन्नता ओर संतोष की प्राप्ति के योग बने हुए हैं।
6:
जिन लोगों का मूलांक 6 है, उनको आज के दिन यात्रा का अवसर प्राप्त होता है, पर वाहन का उपयोग संभल कर करने की सलाह भी दी जाती है। नौकरी के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी दिखाई देगा।
7:
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 7 है, उनकी आय में वृद्धि के योग होने से अपने पसंद की कुछ चीजों को ख़रीदारी का मन बना सकते हैं। खर्च भी उसी अनुपात में करें व्यर्थ की वस्तुओं की खरीदारी से बचें।
8:
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 8 है, उनको स्वास्थ्य संबंधी कुछ विकारों से परेशानी हो सकती है। इसलिए अपने आस-पास के माहौल को लेकर भी सजग रहें। वैवाहिक संबंधों में आज कुछ मधुरता दिखाई दे सकती है।
9:
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 9 है, उनकी सामाजिक रुप से गतिविधियां इस समय थोड़ी तेज रहने वाली है। नौकरी में प्रोमोशन की संभावना या कुछ बातें भी सुनने को मिल सकती हैं।
Next Story