धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 20 नवंबर 2021

Subhi
20 Nov 2021 12:43 AM GMT
अंक राशिफल: 20 नवंबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

आप आज उत्साहित दिखाई देंगे। ध्यान रखें किसी गुप्त शत्रु की भी आप पर नजर होगी। इसलिए आपके काम में किसी कारण से रोक भी लग सकती है। आज संभव है कि आपको किसी काम से बाहर जाना पड़े तो आपको इस कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
2:
आज भाग्‍य आपका साथ देगा। आप चाहेंगे कि साथी आपके मन की बात को बिना कहे ही समझ जाए। किसी के साथ आज का दिन हंसी मजाक में भी बीत सकता है। इस कारण से आपके जरूरी काम अधूरे न रह जाएं इसका ख्याल रखना होगा।
3:
बिना कुछ कहे ही आप आज चीजों को अपनी तरह से करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपको इस बात को समझना होगा की स्थिति हमेशा एक सी नहीं रहती है। इसलिए चारों तरफ निगाह बनाकर चलें।
4:
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा उलझन वाला हो सकता है। अगर बोरियत महसूस होने लगे तो थोड़ी देर उस काम को करें जिसमें आपका मन लगेगा। अपने मित्रों से बात करना आपको अच्छा लगेगा।
5:
आज पारिवारिक परेशानियां सिर उठा सकती हैं। आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण व्यवहार में परिवर्तन करना होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के संबंध में गलत निर्णय लेने से बचें।
6:
अपने को बहुत सी चीजों में नहीं उलझाते हुए आज आगे बढ़ना होगा। ध्यान रखें कि किसी काम में आप ऐसी चीज न कर दें जो आपको परेशानी देने वाली हो।
7:
अपने साथी का हाल भी समझें और उनके साथ कुछ पल जरूर गुजारें। अगर कोई रूठा है तो उसे मनाने की कोशिश कर सकते हैं। शाम के समय आपकी कोई पसंद की चीज आपको मिल सकती है। आज आपको किसी मामले में दोस्‍तों की मदद लेनी पड़ सकती है।
8:
छात्रों के लिए आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा। अगर आप लापरवाही करते हैं तो इसका नतीजा भी खराब होगा। जो लोग आज किसी बाहरी काम में लगे हैं उन्हें लाभ होगा। आज किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है।
9:
प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। जल्दबाजी में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचें। आज आप किसी के कारण परेशान हो सकते हैं, पर जल्द ही समस्या का निवारण भी हो जाएगा। किसी मामले में धन प्राप्ति हो सकती है।


Next Story