धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 20 अप्रैल 2022

jantaserishta.com
20 April 2022 6:01 AM IST
अंक राशिफल: 20 अप्रैल 2022
x

1

जन्म तारीख के मुताबिक जिन लोगों को मूलांक 1 है आज के दिन उन लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपको नए मकान और वाहन मिलने के भी संभावनाएं हैं। हो सकता है कि आज आप नया घर या कार या तो खरीदने का मन बना सकते हैं। यदि आपने पहले से ही इन्हें खरीद लिया है तो आज आपको इनकी डिलिवरी मिलने की पूरी संभावना है।
2:
जन्म तारीख के अनुसार, जिनका मूलांक 2 है आज उन लोगों का मूड थोड़ा खराब रह सकता है। हो सकता है की आज के दिन लोगों के साथ ज्यादा बात न बन पाए। आज के दिन किसी के भी साथ वाद विवाद में न पड़ें। वरना परेशानी हो सकती है।
3:
जिन लोगों का मूलांक 3 है आज आप लोग अपने लोगों के साथ काम करने वाले हैं। आज आपके घर कुछ मेहमान आ सकते हैं जिनके आने से आपका काम बढ़ सकता है। साथ ही आज आपका खर्च भी अधिक रह सकता है। प्यार के मामले में आज का दिन उत्तम दिखाई दे रहा है आज आपका साथी आपको सहयोग करेगा
4:
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 4 है आज उन लोगों को अपने भाई बहनों के साथ कुछ काम के सिलसिले में आपको कहीं यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। फिलहाल, स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। घर परिवार में भी आपकी बातों को प्रमुखता दी जाएगी। परिवार के सदस्य आपकी बात सुनने के साथ-साथ उसका पालन भी करेंगे।
5:
जिन लोगों का मूलांक 5 है आज वह लोग थोड़ा संभलकर काम करें। इस बात का ध्यान रखें की जो भी काम करें उसमें कोई गलती न हो। वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस मूलांक के विद्यार्थी वर्ग के लोगों को अपनी टीकर से आज कुछ ज्यादा ही काम मिल सकता है। काम करते वक्त विशेष सावधानी बरतें।
6:
जिन लोगों का मूलांक 6 है आज वह लोग कुछ ज्यादा ही मस्ती भरे मूड में रह सकते हैं। साथ ही आज आपकी कुछ ज्यादा पाने की चाहत भी रहेगी। ऐसे में हो सकता है कुछ समय के लिए निराशा का विचार भी मन को परेशान कर सकता है। हालांकि, दोपहर बाद से थोड़ी स्थिति बेहतर होगी।
7:
जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 7 है आज उन लोगों को अपने दोस्तों को लेकर कुछ मनमुटाव हो सकता है। जितना हो सकें मेडिटेशन करें योग द्वारा खुद से जुड़ने के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा है। प्यार के मामले में आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। आज अपने पार्टनर के साथ प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
8:
जिन लोगों का मूलांक 8 है आज उन्हें काम करने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग आपके साथ हैं उनका साथ बना कर रखें। आज के दिन व्यावसायिक तौर पर आपको जो भी दिक्कतें आ रही हैं वो दूर हो जाएंगी।
9:
जिन लोगों का मूलांक 9 है आज उन लोगों को थोड़ा गुस्सा आ सकता है। आज के दिन आप अपने मन की कुछ ज्यादा ही करने वाले हैं। प्यार को लेकर दबाव न बनाए अपने पार्टनर के साथ बात भी सुनें। दूसरों की बातों में आकर आप खुद को लिए नकारात्मकता भी चुन सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story