धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 19 नवंबर 2021

Subhi
19 Nov 2021 12:41 AM GMT
अंक राशिफल: 19 नवंबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

आज आपको काम से हटकर कुछ अलग करने का मौका भी मिलेगा और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी और परिवार में भी खुशियां आएंगी। फैमली में लोगों के साथ आप कुछ समय बिताने वाले हैं।
2:
आप अगर बहुत ज्यादा सोच विचार में हैं तो ज्यादा परेशान न हों। लोगों के साथ मिलने जुलने का मौका मिलेगा और आप कुछ समय के लिए तनाव से मुक्त होंगे। आज नौकरी के मामले में आपका दिन शुभ है और परिवार में खुशियां आएंगी।
3:
प्रॉपर्टी से जुड़े मुद्दे आपके लिए सकारात्मक हो सकते हैं। अगर नए काम की शुरुआत है तो आपको इस समय लाभ होगा और संभव है कि अभी किया गया निवेश आपको भविष्‍य में अच्‍छा लाभ देकर जाए।
4:
भागदौड़ अधिक रहने वाला दिन है। कोई भी काम अभी शुरू करने वाले हैं तो इस समय पर दोस्तों का सहयोग आपको बहुत सहायक होगा। किसी मामले में आपको अपने बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है।
5:
आपको आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा और आज के दिन कुछ नई चीजों की खरीद भी की जा सकती है। किसी प्रकार की एक्टिविटी में आप अधिक व्यस्त दिखाई देंगे और आज भाग्‍य आपका साथ देगा। किसी के आने से आपके मन में प्रसन्‍नता होगी।
6:
आज आपका परिवार के लिए खर्चा भी ज्यादा रहेगा। आप आज अपनी सेविंग को लेकर थोड़ी चिंता में भी दिखाई दे सकते हैं। अगर किसी प्रकार की नकारात्मकता परेशान कर रही है तो अपने पास सफेद रूमाल रखें और इस मामले में आपको आज भाग्‍य का साथ मिलने की उम्‍मीद है।
7:
आज का दिन शुभ है। मित्रों के साथ ज्यादा मस्ती करने का मौका मिलेगा और कहीं ट्रैवलिंग करने का भी मन बना सकते हैं। इस समय पर आपको से ज्यादा घुलने मिलने से बचना चाहिए। आपको इस वक्‍त मौसम से जुड़ी बीमारियों से भी सावधान रहना चाहिए।
8:
आज आप परिवार के साथ समय बिता सकेंगे और इस समय पर आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ मदद भी मिल सकती है। किसी पुराने मित्र के साथ मेल जोल होगा और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। आज आपका मन ऑफिस के काम में भी लगेगा।
9:
परिवार में कुछ लोगों का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। इस समय आप कुछ चिड़चिड़े हो सकते हैं। जरूरी है कि खुद को व्यस्त रखें जिससे कि आप लोगों के साथ उलझने से बचें। आज किसी की बात आपको दुखी कर सकती है।


Next Story