धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 19 दिसंबर 2021

Subhi
19 Dec 2021 12:43 AM GMT
अंक राशिफल: 19 दिसंबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

आपके लिए आज का दिन थोड़ा रिलैक्स वाला होगा। आज सभी आपके मन के अनुसार होने से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा और भाग्‍य साथ देगा। अचानक से काम निकल आने से आप अपने दिन का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। खाने की कुछ वस्तुएं गरीबों में भी बांटें।
2:
आज आपके स्‍वभाव में काफी बदलाव दिखाई देगा और संभव है कि भाग्‍य भी आपका साथ देगा। आज आपके परिवार में खुशियां आएंगी और आपको आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा। खानपान को लेकर लापरवाही परेशानी दे सकती है। कुछ नए लोगों से मेलजोल के अवसर भी हैं और आपको संपर्कों से लाभ होगा।
3:
खेलकूद में आगे बढ़ने के मौके प्राप्‍त होंगे। परिवार में खुशियों का आगमन होगा और आपके दोस्‍त आपके काम आएंगे। इस समय कुछ नए स्थानों पर जाने के भी अवसर मिल सकते हैं। ट्रैवलिंग में आवश्यक वस्तुओं का ध्यान से उपयोग करना चाहिए।
4:
आज आपको रिलेशनशिप का असर कुछ कमजोर दिखाई देगा। किसी कारण से आप खुद को भी थोड़ा रिजर्व ही रखना चाहोगे। आज आपका किसी के साथ उठने-बैठने और किसी से बात करने का मन नहीं करेगा। आज आप मनमर्जी अधिक करेंगे और आपको ऐसा करने से कुछ हासिल भी नहीं होगा।
5:
पढ़ाई के मामले में आलस्य का होना नकारात्मक फलों को देने वाला होगा। इस समय पर प्रतियोगिताओं का दौर भी कठिन ही दिखाई देता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। अब वो वक्‍त आ गया है कि आपको मेहनत से काम करने का फल मिलेगा। आज भाग्‍य आपका साथ देगा।
6:
व्यस्तता होने के बावजूद समय का संतुलन बनाने की जरूरत होगी और भाग्‍य भी इस मामले में आपका साथ देगा। खर्च और व्यय में तालमेल बैठाने की आवश्यकता है। खर्च इस समय अधिक ही रहने वाले हैं और आपको पैसे बचाने का मौका कम ही मिलेगा।
7:
छोटी छोटी बातों को लेकर मन में शंका होगी और रिश्‍तेदारों से अनबन हो सकती है। इस समय लोगों के साथ मतभेद से बचना चाहिए। शांति से किए गए काम सफलता जरूर प्रदान करेंगे।
8:
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। प्रेमी के साथ कुछ भ्रमण का भी अवसर होगा। इस समय सरकारी हस्‍तक्षेप के चलते जरूरी काम में देरी हो सकती है। बेहतर होगा किसी काम में देरी न करें। जो काम करना है जल्‍दी उसे पूरा करें।
9:
माता का स्वास्थ्य आपको कुछ परेशान कर सकता है लेकिन दोपहर बाद से स्थिति संभलेगी। घरेलू जिम्मेदारी का बोझ आज कुछ ज्यादा ही महसूस भी होगा और आज संभव है कि आपको किसी से मदद भी प्राप्‍त हो सके।


Next Story