धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 19 अप्रैल 2022

jantaserishta.com
19 April 2022 6:01 AM IST
अंक राशिफल: 19 अप्रैल 2022
x

1

आर्थिक उन्नति के शुभ अवसर बनेंगे एवं निवेशों द्वारा फायदे होते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी लेकिन फिर भी किसी प्रॉजेक्ट को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम संबंध में किए गए वादे तभी पूरे होंगे, जब आप इन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस सप्ताह बातचीत द्वारा किसी भी परेशानी का हल निकालेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
2:
प्रेम संबंध में एक नई शुरुआत आपके जीवन में सुख समृद्धि लेकर आएगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग धीरे-धीरे बनते जाएंगे। आर्थिक मामलों में भी धीरे- धीरे फायदे होते जाएंगे एवं धन लाभ होगा। इस सप्ताह किसी भी बात को लेकर बहुत पजेसिव होना आपके लिए कष्ट लेकर आ सकता है।
3:
प्रेम संबंध में आपसी प्रेम में वृद्धि होगी एवं लव लाइफ में खुशियां दस्तक देंगी। आर्थिक धन लाभ की भी अच्छी स्थितियां बन रही हैं एवं साझेदारी में किए गए निवेश आपके लिए धन लाभ के संयोग बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह कष्ट रहेंगे एवं आपको अपनी बात सोचसमझकर आगे रखनी चाहिए। सप्ताह के अंत में आप अपने प्रियजनों के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे।
4:
आर्थिक धन लाभ की प्रबल स्थितियां इस सप्ताह आपके लिए बन रही हैं एवं इस मामले में आपको किसी एक्सपर्ट की मदद भी प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में थोड़ा सा बंधन भी महसूस कर सकते हैं एवं खुलकर निर्णय लेने का इस सप्ताह समय ठीक नहीं है। प्रेम संबंध में आपसी दूरियां बढ़ रही हैं। सप्ताह के अंत में स्थितियां सुधरेंगी एवं मन प्रसन्न रहेगा।
5:
कार्यक्षेत्र में आप जितना अधिक संयम के साथ निर्णय लेंगे उतनी अधिक सफलता भी हासिल होती जाएगी। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम को सुदृढ़ करने के लिए शांत होकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में भी भावनात्मक कारणों की वजह से व्यय अधिक रहेंगे। सप्ताह के अंत में मन असंतुष्ट रहेगा।
6:
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं मान सम्मान बढ़ेगा। अपने निर्णय पर अडिग रहकर निवेश करेंगे तो आर्थिक मामलों में भी समय धीरे -धीरे सुधार आने लगेगा एवं धन वृद्धि होगी। प्रेम संबंध में सुख समृद्धि के संयोग बन रहे हैं एवं आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा। सप्ताह के अंत में स्थितियां अनुकूल रहेंगी एवं कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।
7:
आर्थिक उन्नति के शुभ संयोग बनेंगे एवं धन लाभ की प्रबल स्थितियां इस पूरे सप्ताह बनी रहेंगी। प्रेम संबंध में एक नई शुरुआत जीवन में सुख समृद्धि के संयोग लेकर आएगी। कार्यक्षेत्र में अचानक से अनुकूल समय आएगा एवं सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के अंत में किसी समाचार की प्राप्ति कर मन दुखी हो सकता है।
8:
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं मान साम्मन बढ़ेगा। आप जितना अधिक फ़ोकस होकर कार्य करेंगे उतना अधिक सफल भी रहेंगे। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल होता जाएगा एवं पुराने निवेश आपके लिए सफलता लेकर आएंगे। प्रेम संबंध में आपसी तनाव की स्थितियां बन सकती हैं। सप्ताह के अंत में आप अपनी व्यवहारकुशलता द्वारा सुख समृद्धि प्राप्त करेंगे।
9:
आर्थिक धन लाभ की स्थितियां प्रबल रहेंगी एवं इस सप्ताह आप अपने निवेशों में कुछ बदलाव लेकर आ सकते हैं। धन आगमन के नए संयोग बनेंगे एवं लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में साधारण सफलता हासिल होगी। प्रेम संबंध में भी इस सप्ताह से काफी कुछ नयापन आता जाएगा एवं आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर मन व्यथित हो सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story