धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 16 दिसंबर 2021

Subhi
16 Dec 2021 12:48 AM GMT
अंक राशिफल: 16 दिसंबर 2021
x
अंक राशिफल

1

अगर आपके लिए आज संतान से जुड़ी भी कोई समस्या चल रही थी तो वो समस्या भी दूर होगी और परिवार में आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा। आज घर पर कुछ सुखद माहौल मिल सकता है। आज के दिन आपको अपने काम पर ध्यान बनाकर भी रखना होगा।

2:
पारिवारिक क्लेश और संबंधों में दूरियां समाप्त होने में अभी कुछ समय लग सकता है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। आज संभव है कि कार्यक्षेत्र में भी आपको पहले के मुकाबले अधिक प्रशंसा मिले और स‍हयोगियों का प्‍यार भी बना रहेगा।
3:
यह समय आपके लिए धन और आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ लेकर आने वाला हो सकता है। आपको आज कुछ अधिक काम में व्यस्तता झेलनी पड़ सकती है इसलिए परेशान न होकर फोकस रखें। आज दोस्‍तों के आने से आपके कुछ काम अधूरे छूट सकते हैं। अगर बहुत जरूरी न हों तो आज दोस्तों के साथ कुछ अच्‍छा वक्‍त बिताएं और काम बाद में पूरे करें।
4:
आप अपने संबंधों को वाणी द्वारा सुधारने की कोशिश करें क्योंकि आप पर बहुत जल्दी दूसरा व्यक्ति भरोसा नहीं कर सकता है। बेहतर होगा कि अगर आपको दूसरों के साथ अच्‍छे संबंध बनाने हैं तो पहले अपनी वाणी में मधुरता लाएं।
5:
आज आपको घर से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर न हो पाएं लेकिन कुछ राहत तो जरूर मिल सकती है। जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान दीजिए और आज भाग्‍य आपका साथ देगा। दोनों लोग सलाह लेकर अगर काम करेंगे तो आपको सफलता प्राप्‍त होगी। सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे।
6:
लोगों के साथ मतभेदों को दूर करने का बेहतर मौका मिलेगा। आज आप कुछ समय पूजापाठ और लोगों के साथ मिलने-जुलने में भी व्यतीत करने वाले हैं। किसी वजह से आपको आज मन में उलझन महसूस हो सकती है और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
7:
आज परिवार वालों को आपका राय देना पसंद नहीं आएगा। इसलिए अभी के समय उनके अनुरूप काम कर लेना ही बेहतर होगा। जल्द ही आपकी बात भी सुनी जाएगी और उस पर अमल भी किया जाएगा।
8:
आज आप विशेष तौर पर अध्यात्म की तरफ रुचि लेते दिखाई देंगे। गुरु के आश्रम इत्यादि की ओर जाने का योग भी दिखाई देता है। अपने कर्मचारियों के साथ स्थिति आपके पक्ष में दिखाई देती है और भाग्‍य भी आपका साथ देगा।
9:
स्वास्थ्य का आपको विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। इस वक्‍त सर्दी के मौसम में आपको परेशानी हो सकती है। आज आपको रक्तचाप से जुड़े रोग दिक्कत दे सकते हैं। आपके विदेश से जुड़े काम हैं, तो वो काम अब पूरे हो सकते हैं। अच्छी संभावना दिखाई देती है।


Next Story