धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 15 अक्टूबर 2021

jantaserishta.com
15 Oct 2021 12:37 AM GMT
अंक राशिफल: 15 अक्टूबर 2021
x
अंक राशिफल

1

मूलांक एक वालों का दिन आज सामान्य रहेगा। आज आप अपने कार्यों को करने के लिए दिमागी तौर पर बहुत कुछ सोचेंगे पर वास्तव में प्रैक्टिक्ली ऐसा कर नहीं पाएंगे। आज आपके लिए सलाह यह है कि आज आप जो कुछ भी करें सोचसमझकर करें भावुकता में आकर कोई गलत निर्णय न लें। व्यापार की बात करें तो व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आप कुछ नए कदम उठा सकते हैं जो आगे जाकर आपके धन आगमन के योग बनाएंगे। परिवार की बात करें तो आज आपको परिवार के सदस्यों का पूर्ण साथ मिलेगा और घर पर एक खुशहाल माहौल बरकरार रहेगा।
2:
मूलांक दो वालों का दिन आज सामान्य ही रहेगा। आज व्यापारी अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए बहुत कुछ नया सोच सकते हैं। आज आपकी सोच बहुत सकारात्मक रहेगी और आपकी यही सकारात्मक सोच आपको आपके कार्यक्षेत्र में बहुत प्रशंसा दिलाएगी फिर चाहे आप व्यापारी वर्ग से हों या नौकरीपेशा। यही वजह रहेगी कि आज आप बहुत खुश होंगे और यही खुशी आपको और मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी। धन के मामले में आज दिन अच्छा है पर आपको सलाह यह है कि धन का उपयोग आज सोच समझकर करें। अपने अनावश्यक खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। परिवार के लिहाज़ से भी दिन आज सामान्य है। आज जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है इसलिए आज आपको सलाह यह है कि आज आप शांत रहें और किसी ऐसी बात पर वार्तालाप न करें जिस पर आप दोनों का मतभेद हो।
3:
मूलांक 3 वालों का दिन आज सामान्य से बेहतर रहेगा। धन के मामले में आपको आज बहुत सचेत रहना है। आज बिना सोच-विचार किए हुए धन निवेश न करें। आज अगर आप अपने पिताजी या घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति से पूछकर धन निवेश करेंगे तो आपको बहुत लाभ होगा। पारिवारिक मामले की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपका परिवार के किसी सदस्य के साथ वाद विवाद हो सकता है। आपको सलाह यह है कि किसी भी वाद विवाद से बचें और सौम्य भाषा का प्रयोग करें। जीवनसाथी के साथ आज दिन ठीक है। आपका जीवनसाथी आज हर चीज़ में आगे बढ़कर आपके साथ खड़ा होगा। उनका प्यार और सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। व्यापार के मामले में भी आज भाग्य आपके साथ है आज आपके व्यापार को बढ़ाने के लिए भी दिन बहुत अच्छा है।
4:
मूलांक 4 वालों के लिए आज समय अनूकूल है। आज आपका दिल और दिमाग दोनों ही अपने कार्यक्षेत्र में बहुत रचनात्मक तरीक़े से काम करेंगे। बस आज आपको यह सलाह है कि आप अपने विचार और कार्य नीतियां अपने कार्यस्थल पर किसी के साथ साझा न करें। जो भी काम करें बहुत ही गुप्त तरीक़े से करें। धन की बात करें तो आज आप अनावश्यक खर्चों में अपने आपको उलझा हुआ पाएंगे। व्यापार की बात करें तो आज व्यापार के लिए नए मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक लिहाज़ से देखें तो आज आपकी माताजी की अचानक तबियत कुछ बिगड़ सकती है और इस वजह से आप और आपके परिवार के सदस्य मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का आज आपको सामान्य सा सहयोग मिलेगा।
5:
मूलांक 5 वालों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके कार्य पूर्ण होने के योग बनेंगे। इसलिए आज आपके लिए सलाह यह है कि जो भी कार्य करें बहुत सोच समझकर करें जिससे भी बात करें सकारात्मक रूप से बात करें और किसी से भी वाद-विवाद न करें। आज आपका धन का योग भी अच्छा है। आपके व्यापार को आज किसी सरकारी वर्ग से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक मामले देखें तो आपको आज जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में ख़ुशनुमा माहौल बरकरार रहेगा।
6:
मूलांक 6 वालों का दिन आज अच्छा है। आज आपके सोचे हुए सभी कार्यपूर्ण होंगे। आज आपको सलाह यह है कि आज किसी भी चीज़ से ज्यादा उम्मीद ना रखें। अगर एक औसतन तरीक़े से कार्यों को पूरा करेंगे तो वह जरूर पूर्ण होंगे। आज आप किसी के लिए भी अपने मन में द्वेष मत रखिएगा क्योंकि ऐसा लग रहा है कि आज आपका बेवजह का मनमुटाव किसी के साथ हो सकता है। धन की बात करें तो आज आप आर्थिक रूप से स्थिर रहेंगे। अगर आज आपके धन में वृद्धि नहीं होगी तो आज आपका धन का पतन भी नहीं होगा। पारिवारिक मामले में दिन सामान्य रहेगा और जीवनसाथी के साथ आज प्यार भरा व्यवहार रखें आपको अवश्य लाभ हासिल होगा।
7:
मूलांक 7 वालों का दिन आज मुश्किलों और अड़चनों से भरा रहेगा। आज आपके सोचे हुए कार्य भी पूर्ण नही हो पाएंगे। इसलिए आज आप अपने कार्यों को लेकर संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज दिन सामान्य है। आज आप परिवार के साथ मिलकर घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय ले सकते हैं। यदि आप कोई धार्मिक कार्य करते हैं तो आपका यह निर्णय आपको आगे जाकर बहुत लाभ हासिल करवाएगा। आपके जीवनसाथी के साथ आपका आज का दिन अच्छा रहेगा।
8:
मूलांक 8 वालों का आज का दिन बहुत संघर्ष से भरा रहेगा। आज आपको बेवजह की भागदौड़ दिनभर बनी रहेगी। आज आप अपने आपको कार्यों में बहुत व्यस्त पाएंगे, परन्तु आप चिंतित न हो क्‍योंकि दिन ढलने तक आपको इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। धन के लिहाज से आज का दिन सामान्य साबित होगा। आज आप अपना पैसा किसी को भी उधार या ब्याज पर न दें क्योंकि ऐसा दिख रहा है कि ऐसा करने से आपका धन कहीं फंस सकता है। पारिवारिक मामले देखें तो परिवार के सदस्यों के साथ आज आपका वाद विवाद हो सकता है। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आज आपके जीवनसाथी की तबियत अचानक से बिगड़ सकती है।
9:
मूलांक 9 वालों का दिन आज कुछ ख़ास नहीं रहेगा। आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। धन के लिहाज से भी आज का दिन ठीक नहीं है। आज आप दिन भर अपने आपको मुसीबतों से घिरा हुआ पाएंगे। आज आपके करीबी चाहे वह आपके मित्र हों या आपके अपने भाई हो आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं या आपको अपनी बातों में उलझा सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story