धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 13 दिसंबर 2021

Subhi
13 Dec 2021 12:46 AM GMT
अंक राशिफल: 13 दिसंबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

आज का दिन तनाव वाला रहने वाला है। कुछ चीजें आपके पक्ष में नहीं होने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कुछ लोगों की बातों से दिल भी दुख सकता है। नौकरी में आपकी मेहनत आज अधिक रहने वाली है।
उपाए – मंदिर में चौमुखी दीपक जलाएं।
2:
अभी जो भी गलतियां की हैं, उन्हें सुधारने का दिन होगा। किसी से सलाह लेना भी बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े हैं तो आज का दिन आप किसी भी जरुरी कागज़ात पर सहमति जताने से पूर्व उसकी जांच कर लेना अच्छा होगा।
उपाए – पीपल के पत्ते पर राम नाम लिख कर जल में बहाएं।
3:
आज का काम बौद्धिकता पर ज्यादा निर्भर होगा। अपनी चीजों को लेकर कुछ अधिक आतुर होंगे इसलिए अधिकार आज आप ज्यादा जताने वाले हैं।
उपाए – श्री कृष्ण पर चंदन अर्पित करें।
4:
कुछ नए काम और चीजों में आपका ध्यान लगा रहने वाला होगा। कही जाने से बचें क्योंकि आपकी गलती इस समय आपको अधिक तनाव दे सकती है। प्यार को लेकर आप ज्यादा लकी न रह पाएं। काम बनने में ज्यादा समय लगेगा।
उपाए – कन्याओं को कलम भेंट करें।
5:
काम में अड़चन बढ़ने वाली है, इस कारण परेशानी भी अधिक होगी। संतान को लेकर आज थोड़े चिंतित होंगे। जहां तक संभव हो सके, धन खर्च करने से बचें।
उपाए – श्री विष्णु का पूजन करें।
6:
घर पर कुछ बातों को लेकर आप तनाव का अनुभव कर सकते हैं। साथ ही किसी के साथ अनबन रहने वाली है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। पढ़ाई के मामले में आज आलसी होने और बहाने बनाने से बचना होगा।
उपाए – मंदिर में कपूर जलाएं।
7:
आज हो सकता है कि परिवार में लोगों के साथ कुछ मामलें में सहमती न बन पाए। इस समय खेलकुद में लगे रहने वाले हैं, ऐसे में चोट इत्यादि भी लग सकने का डर बना हुआ है। हंसी मजाक में किसी के साथ ज्यादा ही घुल मिल जाएंगे। आज के दिन पैसे उधार देने से बचें।
उपाए – शिव चालिसा का पाठ करें।
8:
छात्रों के लिए आज अपने काम को पूरा करने का अधिक दबाव होगा, कोई टेस्ट भी हो सकता है इसलिए ध्यान से काम करें। व्यापार में आप कुछ बेहतर निर्णय ले सकेंगे। नया माल आने पर बिक्री में भी वृद्धि होगी। प्रेमी के साथ ज्यादा समय नही मिल पाए।
उपाए – गायत्री मंत्र का जाप करें।
9:
आज कुछ परेशानी में होंगे और संभवत: आपको काम में देरी भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बेहतर ताल मेल न बन पाए। ट्रैवलिंग के मौके मिलेंगे ओर ऐसे में व्यस्तता भी अधिक रहेगी।
उपाए – राम स्त्रोत का पाठ करें।


Next Story