- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- अंक राशिफल: 12 अगस्त...

x
अंक राशिफल
1
मूलांक एक वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम अच्छा है। आज आपको अड़चनों और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धन को लेकर आज आप चिंतित रहेंगे। आपका आता हुआ धन अचानक रुक जाएगा। इस वजह से आप आज बहुत परेशान रह सकते हैं। अगर आप दिल के मरीज हैं तो आज आपको अपना विशेष तौर पर ध्यान रखने की जरूरत है। आपकी बीमारी आज कुछ बढ़ सकती है। आज आपके पिताजी की तबियत अचानक बिगड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज दिन बेहतरीन है।
2:
मूलांक दो वालों का दिन आज सामान्य है। आज आप आंतरिक रूप से परेशान और चिड़चिड़े रह सकते हैं। धन के लिहाज से आज दिन अनूकूल नहीं है। धन के लेनदेन को लेकर जो योजनाएं बनाई थीं वह आज विफल हो जाएंगी, जिसकी वजह से आप आज मानसिक रूप से बहुत तनाव में रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के साथ आपका विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज दिन सामान्य है। आज अपने जीवनसाथी को उनकी पंसद की कोई चीज खिलाएं यह आपकी समस्याओं को कम करने में आपकी मदद करेगा।
3:
मूलांक तीन वालों का दिन आज बेहतरीन है। आज आप अपनी सूझबूझ और समझदारी का प्रयोग करते हुए सभी कार्यों को पूर्ण करेंगे। धन के लिहाज से आज दिन अनूकूल है। आज आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है या ऐसा भी हो सकता है आज आपको आपकी खोई हुई संपति वापस मिल जाए जिसकी वजह से आप आज ख़ुश रहेंगे। आज आपका आपके कार्य स्थल पर नाम और रुतबा दोनो बढ़ेंगे। परिवार के साथ आज दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कहीं विदेश जाने का भी कार्यक्रम बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज दिन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा।
4:
मूलांक चार वाले जातकों का दिन आज सामान्य है। आज आपकी मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं, और जैसे जैसे दिन ढलेगा वैसे-वैसे आपका बेवजह का क्रोध और तनाव दोनो बढ़ेंगे। धन के लिहाज से आज दिन अनूकूल नहीं है। आज आपके लिए सलाह यह है कि आज आप धन का निवेश कहीं भी न करें। परिवार के लिहाज से आज दिन सामान्य है । आज आपके बेवजह के क्रोध की वजह से परिवार के सदस्यों के बीच में मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज संबंध मधुर रखें यह आपके दिन को बेहतरीन बनाने में आपकी मदद करेगा
5:
मूलांक 5 वालों का भाग्य आज पूर्ण रूप से आपका साथ दे रहा है। आज आपके सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। धन की बात करें तो आज दिन अच्छा है। ऐसा लग रहा है कि भूतकाल में आपने अपना पैसा जिस संपत्ति को खरीदने में लगाया था वह आज आपको दोगना फल देने वाला है। इसकी वजह से आप बहुत खुश महसूस करेंगे। आज परिवार के सदस्य आपके साथ इस खुशी को बहुत ही अच्छे से मनाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज सुखद दिन व्यतीत होगा।
6:
मूलांक 6 वालों का दिन आज सामान्य से निम्न है। आज आपके सोचे हुए कार्य और नीतियां पूर्ण नहीं होंगे। धन के लिहाज से आज दिन अनूकूल नहीं है। आज दिन भर धन को लेकर आपको कुछ जटिल समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। व्यापार की बात करें तो आज आपको आर्थिक कठिनाइयों की वजह से व्यापार में आ रही अनेकों अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार अच्छा रखें ताकि पारिवारिक शांति बनी रहे। जीवनसाथी के साथ आज दिन सामान्य है।
7:
मूलांक 7 वालों का दिन आज सामान्य है। आज आपके अंदर अहंकार की भावनाएं उत्पन्न होंगी। जिसके चलते आज आप अपने कार्यक्षेत्र में विरोधी खड़े कर लेंगे। आपके कटु शब्दों की वजह से आज आप अपने बनते हुए सभी कार्यों को बिगाड़ लेंगे इसलिए आज आपको सलाह यह है कि आज आप बिल्कुल शांत रहें तो दिन सुखपूर्वक निकल जाएगा। धन के लिहाज से आज दिन अनूकूल है। आज आपकी धन से जुड़ी हुई सभी परेशानियां ठीक हो जाएंगी। परिवार की बात करें तो आज परिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा समय बिताना अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज दिन मिलाजुला रहेगा।
8:
मूलांक 8 वाले जातकों का दिन आज सामान्य है। आज आपके कार्यस्थल पर आपके विरोधी आपके नाम को हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। जिसकी वजह से आप आज विचलित रह सकते हैं इसलिए आप शांत रहें और सौम्य भाषा का प्रयोग करें। यह आपके लिए लाभकारी रहेगा और आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी। धन के लिहाज से आज दिन सामान्य है। धन को लेकर जो रुकावटें आ रही थी वह काफी हद तक आज कम होंगी। परिवार में किसी के साथ वाद विवाद बढ़ सकता है सलाह यह है कि आज आप चुप रहें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का आज पूर्ण सहयोग और स्नेह मिलेगा।
9:
मूलांक नौ वालों का दिन आज सामान्य है। आज आपको अपना विशेष तौर पर ध्यान रखना है। आज आपको किसी प्रकार की शारीरिक चोट लगने के संकेत मिल रहे हैं इसलिए वाहन बहुत एहतियात से चलाएं। धन के लिहाज से आज दिन अच्छा है। आज धन का अचानक से आगमन होगा जो आपको आंतरिक रूप से खुशी पहुंचाएगा। आज आप अगर अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे तो यह आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रखें इससे आपको अत्यधिक लाभ होगा।

jantaserishta.com
Next Story