धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 11 जून 2021

jantaserishta.com
11 Jun 2021 12:36 AM GMT
अंक राशिफल: 11 जून 2021
x

अंक राशिफल

अंक राशिफल

1

आज के दिन आपको अपने काम में संतोष का अनुभव होगा और आपके सोचे गए कार्य भी पूरे होंगे। किसी न किसी कारण से अधिकारियों द्वारा परेशानी खड़ी की जा सकती है। उच्च शिक्षा के लिए आपको अच्छे मौके न मिल पाएं, लेकिन आपको अपने प्रयास जारी रखने होंगे।

2:
आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है। आप अपने लोगों से ही धोखा खा सकते हैं। खुद को किसी के ऊपर निर्भर न बनाएं और अपने काम खुद करने की आदत डालें। अपने लिए फैसले खुद लेना बुरा नहीं होगा। आज अपने मन की बात दूसरों के सामने रख सकते हैं।
3:
आप आज खुद को लेकर बहुत अधिक निराशा का अनुभव कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को पुरजोर कोशिश करनी पड़ेगी और आज आपकी मेहनत का परिणाम भी आपको प्राप्‍त होगा।
4:
परिवार में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होने से मन अशांत रह सकता है। किसी मित्र के साथ समय बिताने के लिए आप इस समय घर से दूर जाने का विचार भी कर सकते हैं। इस यात्रा में आपका मन लगेगा और आपके उद्देश्‍य की पूर्ति होगी।
5:
पारिवारिक जीवन के लिहाज से समय सामान्य गुजरेगा। माता-पिता का सहयोग आपको कुछ राहत देगा, लेकिन हो सकता है कि आपके मध्य जो लोग हैं वह ऐसा न चाहें। आपको अपने परिवार में सभी का ख्‍याल रखना चाहिए। आप अपने परिवार के सबसे अहम सदस्‍यों में से एक हैं।
6:
वैवाहिक जीवन में समय बेहद ख़ास बीतने वाला है। कुछ नई बातों से रू-ब-रू हो सकते हैं। ट्रैवलिंग में सावधानी बरतना ही आपके लिए ज्यादा अच्छा होगा वरना आपको परेशानी हो सकती है।
7:
पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रह सकती है। इस समय आपके आर्थिक मसले ही तनाव का कारण होंगे। लोगों के साथ बेहतर रूप से बात न बन पाए, ऐसा हो सकता है। बेहतर होगा कि दूसरों पर ध्‍यान देने की बजाए अपने काम पर फोकस करें।
8:
कुछ दूर की यात्रा का योग बन रहा है। अपनी सेहत को लेकर आपके मन में आशंकाएं अधिक रह सकती हैं। जीवनसाथी के साथ बातें शेयर करेंगे और आपको हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा।
9:
धार्मिक कार्यों की तरफ आपका रुझान होगा। आप किसी के लिए सहायक बन सकते हैं, पर जरूरी है की खुद की आवश्यकता का भी ध्यान रखें और हर काम में परिवार के लोग एक-दूसरे की मदद करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story