धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 11 दिसंबर 2021

Subhi
11 Dec 2021 12:47 AM GMT
अंक राशिफल: 11 दिसंबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

आज का दिन खास है और आज आपके कारोबार में तेजी रहने वाली है। आज के दिन पैसों से संबंधी मसलों को ध्यान से करें। कोई आवश्यक काम से अचानक कहीं जाने का मौका मिल सकता है। आज अपने सामान की रक्षा के बारे में सोचें। कोई वस्‍तु चोरी होने की आशंका है।
उपाय – काली वस्‍तुओं का दान करें।
2:
आज आपका दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। संभव है कि आज आपका परिवार में मन न लग पाए। खुद को लेकर आज आप एकांत में रहना भी पसंद कर सकते हैं। खर्चे अधिक रहने वाले हैं और काम में कम मन लगेगा।
उपाय – पार्वतीजी को लाल सिंदूर अर्पित करें।
3:
आज का दिन खास है और आज आपके काम को बेहतर प्रशंसा मिलने की उम्मीद दिखाई देती है। ऐसा संभव है कि घरेलू स्तर पर आप अपने काम को सही से न कर पाएं। जीवन साथी के प्रति थोड़े नम्र रहें। कोई भी बात बोलने से पहले विचार कर लें।
उपाय – खाने की वस्तु दान करें।
4:
आज का दिन मानस‍िक तनाव वाला है। आज स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ तनाव में होंगे। आज आप किसी की नहीं सुनना चाहेंगे। ऐसे में आपसे कुछ लोग नाराज भी हो सकते हैं। कारोबार में मुनाफा होगा और भाग्‍य भी आपका साथ देगा।
उपाय : आज सुबह उठकर सबसे पहले कृष्‍णजी के दर्शन करें।
5:
छात्र आज अपनी पढ़ाई के बोझ से थकने वाले हैं। माता-पिता भी बच्चों को लेकर कुछ अधिक चिंता में रहने वाले हैं। अचानक से किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और आज के लिए सोचे गए सभी कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे।
उपाय – बच्‍चों को पढ़ाई की सामग्री दें।
6:
व्यर्थ की चीजों में आज का दिन अधिक लगने वाला है। आप दूसरों के सहारे कुछ अधिक बैठे रहेंगे जिससे आपको नुकसान ही होगा। आपके लिए एक अच्छा कदम यही होगा कि अपने प्रयास जारी रखें। आज धन के मामले में दिन आपके लिए खास है। रुका धन मिलने की उम्‍मीद है।
उपाय – शिव चालिसा का पाठ करें।
7:
काम में आपको स्वयं ही जरूरी चीजों की लिस्ट बना कर रखनी चाहिए। समय-समय पर अपने काम पर नजर बनाकर रखें। भाई बहनों के साथ समय बिताएंगे। आज शाम का वक्‍त परिवार के साथ वीकेंड आउटिंग पर जा सकते हैं।
उपाय – इत्र का उपयोग करें।
8:
इस समय यह संयोग आपके लिए कई जगह सफलता के मौके देने वाला बन सकता है। आपको अपनी ओर से थोड़ा अधिक सावधान रहने की जरूरत होगी। आज कोई अपना आपसे मदद मांग सकता है। मदद करें, लेकिन किसी पर भी अंधविश्‍वास न करें।
उपाय – काले कुत्ते को दूध पिलाएं।
9:
अभी आप अपनी पढ़ाई के लिए कुछ ट्यूशन इत्यादि का सहारा भी ले सकते हैं। काम को लेकर आप व्यस्त रहेंगे और ऐसे में घर को समय न दे पाएं, ऐसा भी हो सकता है। परिवार के लोगों में आपको लेकर नाराजगी हो सकती है।
उपाय – घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लीजिए।


Next Story