धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 10 दिसंबर 2021

Subhi
10 Dec 2021 12:42 AM GMT
अंक राशिफल: 10 दिसंबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

आज का दिन आपको सुख देने वाला है और आज आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल रह सकती है। आज के दिन आपको काफी परेशानी हो सकती है और कुछ नया करने से पहले एक बार अच्‍छे से विचार कर लें। कुछ नई चीजों की प्राप्ति हो सकती है।
उपाय – आज के दिन सेब का दान मंदिर में करें।
2:
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय में कोई फैसला लेते समय सतर्क रहें। छात्रों को सोचविचारकर ही फैसला लेने की जरूरत है। अगर आप अपने कामों को सही से करते हैं तो फायदा होगा और समय से कार्य पूरे करने से आपको पूर्ण लाभ होने की उम्‍मीद है।
उपाय – अपने पास गणेश जी का सिंबल रखें।
3:
कुछ नए निर्णय लिए जाएंगे जो लाभदायक साबित हो सकते हैं। इस समय आप कुछ शुभ कार्यों को अंजाम दे सकते हैं और इसमें आपको सफलता मिलने की उम्‍मीद है। भाग्‍य आपका साथ देगा और आपके परिवार में सुख और संपन्‍नता आएगी। आज आपका धन खर्च हो सकता है।
उपाय – पशुओं को चारा खाने को डालें।
4:
आज का दिन आपके लिए सुखद है और आज आप अपने व्यापार में कुछ नया कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। इस समय आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आपको परेशानियां काफी बढ़ सकती हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और किसी दुर्घटना के प्रति सचेत रहें।
उपाय – दही खाकर ही घर से निकलें।
5:
परिवार के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं और आपको इस यात्रा से बेहतर परिणाम मिलने की उम्‍मीद है। माता के साथ आपका अत्यधिक लगाव बना रहेगा और आपको माता पक्ष के लोगों से आज कोइ खास मदद भी मिल सकती है। आज कुछ जरूरी सामान के लिए लिस्ट बना सकते हैं। पढ़ाई का ध्‍यान रखें और मेहनत से कार्य करें।
उपाय – कहीं बाहर जाने से पहले रुद्राक्ष को अपने पास रखें।
6:
आज के लिहाज से आप तबीयत को लेकर ध्यान रखें। नौकरी में आज आपको बॉस से सुनने को मिल सकता है। वाहन को संभलकर उपयोग करें। भाग्‍य आपका साथ देगा और आपको आज किसी कारण से बाहर जाना पड़ सकता है।
उपाय – शिव चालीसा का पाठ करें।
7:
आज के दिन पढ़ाई के मामले में छात्र अधिक चिंतित रहेंगे। प्यार के मामले में आप आज कुछ जल्दबाजी में होंगे, इसलिए थोड़ा सब्र रखें काम अपने आप बनेंगे। दोस्‍तों की ओर से कोई खास मौका आपके पास आ सकता है। नौकरी और रोजगार की दिशा में कोई आपकी मदद कर सकता है।
उपाय – दुर्गा के 108 नाम जपें।
8:
आज आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। अपने काम को जल्दी से पूरा करें और दूसरों के भरोसे बिल्‍कुल भी न छोड़ें। आज किसी काम से बाहर जाने के बारे में भी सोच सकते हैं। जरूरी कागजातों को संभाल कर रखें।
उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।
9:
आपके पास आज काम बहुत हो सकते हैं। कुछ नई चीजों को लेने के लिए कहीं जाना पड़ेगा और आज के दिन किसी के साथ बहस करने से बचें। आज ऑफिस में आपके हिस्‍से में कोई बड़ा काम आ सकता है। ऐसा हो सकता है कि कुछ काम आपके सोच के अनुरूप न हो पाएं।
उपाय – कमल का फूल देवी को अर्पित करें।


Next Story