- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- अंक राशिफल: 10 अगस्त...

x
अंक राशिफल
1:
मूलांक एक वालों के लिए आज दिन अनूकूल है। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके कार्यों में आ रही अड़चनों को दूर करेगी। व्यापार के लिहाज से आज दिन बेहतरीन है। आज व्यापार के लिए कुछ नए मार्ग खुलते नजर आएंगे जो कि आपके निकटतम भविष्य में आपके धन लाभ के योग बनाएंगे। परिवार की बात करें तो आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कोई पारिवारिक मनोरंजन का कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। धन के लिहाज से भी आज दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ आज दिन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा।
2:
मूलांक दो वाले जातकों के लिए आज दिन अच्छा है। धन की बात करें तो आज दिन काफ़ी अनूकूल है। आज आपको आपका रुका हुआ धन वापस मिल जाएगा। व्यापार के लिहाज से आज दिन अच्छा है। आज उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे। आपके कार्यस्थल पर आपकी आज बहुत प्रशंसा की जाएगी। आज आपकी बातों को लोग ध्यान से सुनेंगे भी और आपकी बातों को मानेंगे भी। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज दिन सामान्य है।
3:
मूलांक 3 वालों के लिए आज दिन अच्छा है। आज आपके ज्ञान और समझदारी से बिगड़े हुए कार्य बन जाएंगे। आपकी यही समझदारी आपके धन अर्जित करने के योग बनाएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दिन अनूकूल है। ऐसा लग रहा है कि आज आपको सरकारी नौकरी का भी प्रस्ताव आ सकता है जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार के लिहाज से आज दिन बेहतरीन है। जीवनसाथी के साथ आज संबंध मधुर रखें आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
4:
मूलांक 4 वालों का दिन आज सामान्य से निम्न रह सकता है। धन के लिहाज से आज दिन सामान्य है। आज आपका आता हुआ धन अचानक से कहीं अटक जाएगा। आज आपके धन नुकसान के योग भी बन रहे हैं। जिसकी वजह से आप आज मानसिक रूप से तनाव में रह सकते हैं और इसी के चलते आपके कार्य स्थल पर विवाद हो सकता है। आपके लिए सलाह यह है कि आज आप शांत रहें और कटु वचनों का प्रयोग न करें। परिवार की बात करें तो आज दिन अनूकूल है। जीवनसाथी के साथ आज आपका बेवजह का मनमुटाव हो सकता है।
5:
मूलांक 5 वालों का भाग्य आज आपका साथ दे रहा है। आज आपके सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार के लिए आज दिन अच्छा है। आज आपके व्यापार उन्नति के लिए कुछ नए मार्ग खुलेंगे जो आपके धनलाभ के योग बनाएंगे। धन का निवेश आज सोचसमझकर करें। ऐसा लग रहा है कि आज आपमें अहम की भावना आएगी जिसकी वजह से आप अपने पारिवारिक जीवन में समस्याएं खड़ी कर लेंगे। इसी अहम की वजह से परिवार के किसी सदस्य के साथ आज आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं इसलिए आज आप क्रोध न करें और संयम रखकर बात करें। जीवनसाथी के साथ आज दिन सामान्य है।
6:
मूलांक छः वालों का दिन आज सामान्य से निम्न रहेगा। आज आपका दिन समस्याओं और परेशानियों से भरा रहेगा। आपकी उन्नति के अवसर भी आपके हाथ से निकल जाएंगे। धन की बात करें तो आज भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है। आज आपको धन का अभाव रहेगा। कोई लिया हुआ ऋण आपको कुछ परेशानी दे सकता है। इस वजह से आप आज मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं और इसी के चलते आपका आज अपने किसी मित्र के साथ वाद विवाद हो सकता है इसलिए संयम से काम लें और सौम्य भाषा का प्रयोग करें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय बीतेगा।
7:
मूलांक सात वालों के लिए आज दिन अनूकूल है। आज व्यापार के लिए दिन बेहतरीन है। आज आप अपने व्यापार के लिए किसी उच्च वर्ग के व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं जो आपके निकटतम भविष्य में आपके धन लाभ के योग बनाएगा। अगर आप नौकरी में हैं तो वहां भी आपके किए गए कार्य की प्रशंसा की जाएगी और साथ ही आज आपकी तनख्वाह बढ़ाने के बारे में भी बात हो सकती है। धन के लिहाज से आज दिन अच्छा है। आज आपको आपका रुका हुआ धन जल्द मिल जाएगा। परिवार के साथ आज दिन मिलाजुला है। जीवनसाथी के साथ आज दिन सामान्य है।
8:
मूलांक 8 वालों का दिन आज सामान्य है। धन की बात करें तो आज दिन अनूकूल नहीं है। आज आप धन को लेकर विचलित रहेंगे। आज आपका धन कहीं फंसने के योग बन रहे हैं। इसलिए आज आप धन का निवेश न करें। आज आप मानसिक रूप से तनाव में रह सकते हैं। आज आप अपना निजी तौर पर विशेष ध्यान रखें। ऐसा लग रहा है कि आज आपको कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है इसलिए आज आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। बाहर का खाना खाने से बचें। परिवार के लिहाज से आज दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ आज सुखद दिन व्यतीत होगा।
9:
मूलांक नौ वालों का भाग्य आज पूर्ण रूप से आपका साथ दे रहा है। धन के लिहाज से आज दिन बेहतरीन है। आज आपके धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको आपका रुका हुआ धन अचानक से मिल जाएगा, जिसकी वजह से आप आज मानसिक रूप से बहुत खुश महसूस करेंगे। व्यापार की बात करें तो आज आप उन्नति के नए मार्ग के बारे में सोच सकते हैं। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कहीं घूमने जाने का भी कार्यक्रम रख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज दिन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा।

Triveni
Next Story