धर्म-अध्यात्म

November 2020 Festivals: करवा चौथ से लेकर दिवाली सहित नवंबर में पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार,जानिए डिटेल्स

Deepa Sahu
28 Oct 2020 2:09 PM GMT
November 2020 Festivals: करवा चौथ से लेकर दिवाली सहित नवंबर में पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार,जानिए डिटेल्स
x
नवंबर में करवा चौथ से लेकर दिवाली पर्व जैसे बड़े त्योहार पड़ने जा रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | November 2020 Calendars Festivals Dates Holidays: नवंबर में करवा चौथ से लेकर दिवाली पर्व जैसे बड़े त्योहार पड़ने जा रहे हैं। माह की शुरुआत में करवा चौथ व्रत पड़ेगा और अंत में कार्तिक पूर्णिमा होगी। इसके अलावा इस महीने रमा एकादशी, धनतेरस, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार पड़ेंगे। आइए जानते हैं नवंबर माह के व्रत एवं त्योहार की तारीखें...

करवा चौथ

नवंबर की 4 महत्वपूर्ण है। दरअसल 4 नवंबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। हर साल यह व्रत कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन पड़ता है। सुहागिन महिलाएं इस व्रत को पति की दीर्घायु और उनके स्वस्थ्य जीवन के लिए रखती हैं।

रमा एकादशी

रमा एकादशी व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को किया जाता है। इस साल 11 नवम्बर के दिन रमा एकादशी व्रत किया जायेगा। रमा एकादशी पर लक्ष्मी जी के साथ विष्णु भगवान का भी पूजन करने से धन वर्षा और शुभ लाभ की प्राप्ति होती है।

धनतेरस

धनतेरस का त्योहार 13 नवंबर को मनाया जाएगा। हिंदू पंचाग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक मास की कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इसे धन त्रयोदशी भी कहते हैं।

दिवाली

दिवाली हिन्दू धर्म का बड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है। प्रकाश और खुशियों का यह त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन हर साल मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 14 नवंबर शनिवार के दिन मनाया जाएगा। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणपति महाराज की पूजा की जाती है। इसी दिन नरक चतुर्दशी भी है।

गोवर्धन पूजा

गोवर्धन पूजा 15 नवंबर को है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन धन यानी गौ माता की पूजा की जाती है।

भाई दूज

भाई दूज नवंबर माह की 16 तारीख को मनाया जाएगा। भाई दूज पर्व, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और स्नेह का प्रतीक है। भाई दूज या भैया दूज पर्व को भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया आदि नामों से मनाया जाता है।

छठ पूजा

छठ पूजा को सूर्य षष्ठी के रूप में भी मनाया जाता है। यह त्योहार कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। इस साल छठ पर्व 20 नवंबर को मनाया जाएगा।

देव उठनी एकादशी

देव उठनी एकादसी 25 नवंबर को है। देवउठानी का अर्थ है देव का उठना यानि इस दिन भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से उठ जाते हैं जिससे शुभ कार्यों का फिर से आरंभ हो जाता है।

प्रदोष व्रत (शुक्ल)

27 नवंबर को शुक्ल प्रदोष व्रत है। हिंदू धर्म में प्रदोष और एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। हर माह में दो प्रदोष व्रत और दो एकादशियां जरूर आती हैं। प्रदोष भगवान शिव को समर्पित होने वाला व्रत है।

कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन महादेव जी ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का संहार किया था, इसलिए इसे 'त्रिपुरी पूर्णिमा' भी कहते हैं।

Next Story