धर्म-अध्यात्म

Magh Purnima नोट करें दिन तारीख और मुहूर्त

Tara Tandi
6 Feb 2025 12:54 PM IST
Magh Purnima नोट करें दिन तारीख और मुहूर्त
x
Magh Purnima ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बहुत ही खास माना जाता है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है। साल में कुल 24 पूर्णिमा तिथियां आती है हर पूर्णिमा का अपना महत्व होता है। पंचांग के अनुसार माघ मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघ या माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है
इस दिन स्नान दान, पूजा पाठ और तप जप का विधान होता है। माघ पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु प्रयाग स्थित त्रिवेणी संगम में या अन्य स्थानों पर गंगा स्नान करते हैं मान्यता है कि इस पावन दिन पर गंगा स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और सारे पाप मिट जाते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि इस साल माघ पूर्णिमा कब मनाई जाएगी और इस दिन गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त क्या है तो आइए
जानते हैं।
माघ पूर्णिमा की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 11 फरवरी को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर हो रहा है और इस तिथि का समापन 12 फरवरी को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर हो जाएगा। वही उदया तिथि के अनुसार माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी। इसी दिन पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाएगा। इसके अलावा माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ में शाही स्नान किया जाएगा।
माघ पूर्णिमा पर महाकुंभ में शाही स्नान का मुहूर्त 12 फरवरी को तड़के सुबह 5 बजकर 19 मिनट से आरंभ होगा। ये मुहूर्त सुबह 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान का ये सबसे उत्तम मुहूर्त हैं इस मुहूर्त में गंगा स्नान करने से सुख समृद्धि मिलती है और सारे पाप धुल जाते हैं।
Next Story