- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Falgun Purnima नोट...

x
Falgun Purnima ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार आती है साल में कुल 12 पूर्णिमा आती है। इस दिन पूजा पाठ और व्रत का विधान होता है मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और कष्ट दूर हो जाते हैं।
पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को फाल्गुन पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन स्नान दान, पूजा पाठ और तप जप करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही फाल्गुन पूर्णिमा पितरों की आत्मा की शांति के लिए भी खास मानी जाती है
मान्यता है कि इस दिन पितरों का श्राद्ध तर्पण और पिंडदान करने से पितृदोष समाप्त हो जाता है और घर में सुख शांति व समृद्धि सदा बनी रहती है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत आज यानी 14 मार्च दिन शुक्रवार को किया जा रहा है, ऐसे में हम आपको पूजा का शुभ समय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि—
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर आरंभ हो चुका है। वही इस तिथि का समापन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा 14 मार्च को मनाई जाएगी। इसके अलावा फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत 13 मार्च को करना उत्तम रहेगा।
TagsFalgun Purnimaमुहूर्त महत्वimportance of auspicious timeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





