- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Chaitra Navratri नोट...

x
Chaitra Navratri ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है और यह 9 दिन मां दुर्गा को समर्पित होते हैं. चैत्र माह में आने वाले नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि कहा जाता है जो कि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होते हैं. नवरात्रि के दौरान भक्त 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 विभिन्न स्वरूपों का पूजन करते हैं और उपवास भी रखते हैं. साथ ही इस दौरान अखंड ज्योति जलाई जाती है और कहते हैं कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है. आइए जानते हैं इस साल कब शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि?
चैत्र नवरात्रि 2025 कब होंगे शुरू?
हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल यह तिथि 29 मार्च को शाम 4 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होंगे और 7 अप्रैल को इनका समापन होगा.
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत पहले दिन कलश स्थापना के साथ की जाती है. 30 मार्च को कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. यदि इस मुहूर्त में कलश स्थापना न कर पाएं तो अभिजित मुहूर्त में कर सकते हैं. जो कि दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगा. इसे भी शुभ मुहूर्त माना जाता है.
चैत्र नवरात्रि का महत्व
हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है. कहते हैं कि इस दौरान मां दुर्गा धरती पर भ्रमण करने आती हैं और यदि वह अपने भक्त से प्रसन्न हो जाएं तो उसे आशीर्वाद देती हैं. जिस घर में मां दुर्गा का वास होता है वहां कभी सुख, समृद्धि व धन—दौलत की कमी नहीं होती. इसलिए नवरात्रि के 9 दिन लोग मां दुर्गा की विधि-विधान से उपासना करते हैं ताकि उनकी कृपा हमेशा बनी रहे.
TagsChaitra Navratriडेट शुभ मुहूर्तdate auspicious timeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





