धर्म-अध्यात्म

Falgun Amavasya नोट करें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Tara Tandi
15 Feb 2025 10:28 AM IST
Falgun Amavasya नोट करें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
x
Falgun Amavasya ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है। पंचांग के अनुसार अभी फाल्गुन मास चल रहा है और इस माह पड़ने वाली फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी को है। अमावस्या तिथि पर स्नान दान व पूजा पाठ करने की विशेष पंरपरा है।
मान्यता है कि अगर फाल्गुन अमावस्या पर नदियों में स्नान करके दान किया जाए तो सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। फाल्गुन अमावस्या की तिथि पितरों को समर्पित है इसलिए इस दिन पितृदेव की कृपा पाने के लिए तर्पण और पिंडदान जरूर करें। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा फाल्गुन अमावस्या का शुभ मुहूर्त और तारीख व अन्य जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
फाल्गुन अमावस्या की तिथि और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का आरंभ 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर हो रहा है और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी की 28 फरवरी को सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में फाल्गुन अमावस्या का पर्व 27 फरवरी को मनाया जाएगा।
अमावस्या के शुभ मुहूर्त—
अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त प्रात: 5 बजकर 9 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक है।
गोधूलि मुहूर्त शाम को 6 बजकर 7 मिनट से शाम 6 बजकर 42 मिनट तक है।
निशिता मुहूर्त रात्रि 12 बजकर 8 मिनट से रात 12 बजकर 58 मिनट तक है।
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक है।
Next Story