धर्म-अध्यात्म

Masik Durgashtami नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Tara Tandi
1 March 2025 5:18 PM IST
Masik Durgashtami नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त
x
Masik Durgashtami ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है वही मासिक दुर्गाष्टमी व्रत को भी बेहद ही खास माना जाता है जो कि पंचांग के अनुसार हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है
ये तिथि मां दुर्गा को समर्पित है और इस दिन मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत पूजन किया जाता है। मान्यता है कि इस शुभ दिन पर माता रानी की विधिवत पूजा और व्रत करने से देवी की असीम कृपा बरसती है और कष्टों का निवारण हो जाता है
ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि मार्च माह की मासिक दुर्गाष्टमी किस दिन मनाई जाएगी और इसकी सही तारीख व मुहूर्त क्या है तो आइए जानते हैं।
मासिक दुर्गाष्टमी की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 6 मार्च को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर हो जाएगा। वही इस अष्टमी तिथि का समापन अगले दिन यानी की 7 मार्च को सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर होगा। वहीं उदया तिथि के अनुसार मार्च का दुर्गाष्टमी व्रत 7 मार्च को फाल्गुन माह की दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस शुभ दिन पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके माता रानी की विधिवत पूजा की जाती है और व्रत का संकल्प किया जाता है माना जाता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती है और सुख समृद्धि बढ़ती है।
Next Story