धर्म-अध्यात्म

रेखाएं ही नहीं हथेली की बनावट भी बताती है भविष्य

Rounak Dey
5 Jun 2023 10:45 PM IST
रेखाएं ही नहीं हथेली की बनावट भी बताती है भविष्य
x
ऐसे जानें कितने भाग्यशाली हैं आप
Hast Rekha Gyan In Hindi: प्रत्येक व्यक्ति की हथेली की बनावट और आकार अलग-अलग होते हैं। जिस प्रकार हथेली की रेखाओं और चिन्हों को देखकर व्यक्ति के भविष्य के बारे में जाना जाता है, ठीक उसी प्रकार हथेली के आकार को भी देखकर व्यक्ति के बारे में बहुत सारी बातें जानी जा सकती हैं। व्यक्ति कितना भाग्यशाली है, जीवन में कितनी तरक्की करेगा आदि बातें जानने के लिए उसके हथेली की बनावट और आकार को देखा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हथेली की बनावट और उसकी लंबाई-चौड़ाई को देखकर उसके बारे में काफी जानकारी ली जा सकती है। ऐसे में चलिए जानते हैं हथेली के आकार के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में...
जिन लोगों की हथेली छोटी होती है ऐसे लोग बहुत सुखी जीवन जीते हैं। ये साफ दिल वाले होते हैं। छोटी हथेली वाले लोगों को भक्ति और भजन आदि करना बेहद पसंद होता है। जानकारों की मानें तो छोटी हथेली के लोगों के पास जीवन के सभी सुख होते हैं। ये लोग स्वभाव से काफी जिज्ञासु माने जाते हैं। इन्हें नई-नई चीजें सीखना पसंद होता है।
बड़ी हथेली वाले व्यक्ति समझदार और गंभीर होते हैं। ऐसे लोग अपना काम जिम्मेदारी से करते हैं। ऐसे लोग अपने परिश्रम से जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी ऐसे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
Next Story