धर्म-अध्यात्म

तुलसी नियमों की न करें अनदेखी पड़ सकती है भारी

Tara Tandi
7 July 2023 11:39 AM GMT
तुलसी नियमों की न करें अनदेखी पड़ सकती है भारी
x
सनातन धर्म में तुलसी को बेहद ही पवित्र और पूजनीय पौधा माना गया हैं और इस धर्म को मानने वाले अधिकतर घरों में यह पौधा लगा होता हैं और लोग रोजाना इसकी विधिवत पूजा करते हैं सुबह जल चढ़ाते हैं तो वही संध्याकाल में घी का दीपक जलाते हैं माना जाता हैं कि इस पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता हैं और श्री विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय हैं। Tulsi rules do not do these mistakes related to tulsi
ऐसे में धार्मिक शास्त्रों में तुलसी को लेकर कई नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना लाभकारी होता हैं लेकिन इन नियमों की अनदेखी व्यक्ति को मुश्किलों में डाल सकती हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा तुलसी से जुड़े जरूरी नियम बता रहे हैं, जिनका पालन करने से धन लाभ के योग बनते हैं।
तुलसी से जुड़े नियम—
ज्योतिष अनुसार तुलसी के पौधे को भूलकर भी रविवार के दिन घर में नहीं लगाना चाहिए। ना ही इस दिन तुलसी को जल देना चाहिए। रविवार के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना भी शुभ नहीं माना जाता हैं ऐसा करने से माता लक्ष्मी क्रोधित हो सकती हैं वही इसके अलावा आप तुलसी को गुरुवार के दिन लगा सकते हैं इस दिन को शुभ माना गया हैं। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती हैं। वही जिन लोगों की कुंडली का बुध कमजोर हैं वे बुधवार के दिन तुलसी को लगाएं। ऐसा करने से बुध की स्थिति मजबूत होती हैं।
वास्तु अनुसार तुलसी के पौधे को घर में लगाते वक्त दिशा का ध्यान रखना जरूरी होता हैं इस पौधे को भूलकर भी आग्नेय कोण में ना लगाएं और ना ही इसे दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में तुलसी लगाना शुभ नहीं माना जाता हैं आप चाहे तो तुलसी को घर की उत्तर या फिर उत्तर पूर्व दिशा में लगा सकते हैं इस दिशा को शुभ माना गया हैं इसके अलावा तुलसी को कभी अधेरे वाले स्थान पर भी नहीं लगाना चाहिए और रोजाना शाम के वक्त इस पौधे के सक्षम दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से श्री हरि और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती हैं।
Next Story