धर्म-अध्यात्म

रविवार को भूलवश भी न करें ये काम, सूर्य देव हो जाएंगे नाराज

Triveni
27 Jun 2021 2:38 AM GMT
रविवार को भूलवश भी न करें ये काम, सूर्य देव हो जाएंगे नाराज
x
हिंदी पचांग में सप्ताह के प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हिंदी पचांग में सप्ताह के प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। रविवार का दिन भगवान विष्णु और सूर्य देव का दिन है। हिंदू के मान्यता के अनुसार, सूर्य देवता की पूजा करने से जीवन में यश, वैभव, मान-सम्मान में समृद्धि होती है। रविवार के दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन को सप्ताह के सभी दिनों में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन सूर्य पूजा को लाभकारी माना गया है। इस दिन सभी को मंदिर जाना चाहिए। रविवार के दिन सूर्य उपासना से व्यक्ति तेजस्वी और ओजवान होता है। जानिये इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

रविवार व्रत के फायदे
रविवार के दिन सूर्य देवता के व्रत से मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इंसान का भाग्योदय होता है, जिससे नौकरी संबंधी समस्त परेशानियां दूर होती हैं। इनके प्रसन्न होने से समस्त अशुभ फल भी शुभ फल में परिवर्तित हो जाते हैं। हमें सूर्य नमस्कार करना चाहिए, इससे बुद्धि, विद्या, वैभव, तेज, ओज और पराक्रम की प्राप्ति होती है।
रविवार के दिन न करें ये काम
रविवार के दिन दिन हमें कुछ काम भूलवश भी नहीं करना चाहिए। इस दिन तेल और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन उन कामों से बचें, जिसमें किसी भी तरह से दूध के जलने का खतरा हो। इस दिन खानपान में मांस-मदिरा से उचित दूरी बना के रखना चाहिए। रविवार के दिन तेल का मालिश नहीं करवाना चाहिए। इस दिन गलती से भी तांबे की धातु न खरीदें और न ही बेचें।


Next Story