धर्म-अध्यात्म

NEW YEAR 2021: नए साल पर घर लाएं ये नई शुभ चीजें, मिलेगी सुख-समृद्धि

Deepa Sahu
12 Dec 2020 2:15 PM GMT
NEW YEAR 2021: नए साल पर घर लाएं ये नई शुभ चीजें, मिलेगी सुख-समृद्धि
x
साल 2020 अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है

जनता सृष्टा वेबडेस्क : साल 2020 अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और नया साल 2021 आने वाला है। खट्टी मीठी यादों के साथ साल 2020 खत्म होने को है। नई ऊर्जा और नए अहसास के साथ आप अपने नए साल को सुखद बनाना चाहेंगे। आप ये चाहेंगे कि आने वाला नया साल आपकी उम्मीदों पर खरा उतरे। हम आपको फेगशुई और वास्तु के ऐसे उपाय बताएंगे जिन्हें कर आप अपने आने वाले साल सुखी, संपन्न और समृद्धिशाली बना सकते हैं।

साल 2020 अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और नया साल 2021 आने वाला है। खट्टी मीठी यादों के साथ साल 2020 खत्म होने को है। नई ऊर्जा और नए अहसास के साथ आप अपने नए साल को सुखद बनाना चाहेंगे। आप ये चाहेंगे कि आने वाला नया साल आपकी उम्मीदों पर खरा उतरे। हम आपको फेगशुई और वास्तु के ऐसे उपाय बताएंगे जिन्हें कर आप अपने आने वाले साल सुखी, संपन्न और समृद्धिशाली बना सकते हैं।
विंड चाइम
विंड चाइम यानी पवन घंटी घर के दरवाजे पर और उन स्थानों पर लगाएं जहां से हवा आपके घर में प्रवेश करती हो और उससे टकराकर पवन घंटी का स्वर वातावरण में गूंजे।
क्रिस्टल बॉल्स
फेंगशुई में क्रिस्टल बॉल्स आर्थिक दृष्टि से भी महत्तपूर्ण मानी जाती है। माना जाता है कि क्रिस्टल बॉल्स आसपास की नेगेटिव ऊर्जा को अपने भीतर समा लेती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
लाफिंग बुद्ध
लाफिंग बुद्धा को फेंगशुई में बहुत शुभ माना जाता है। इन्हें सुख-समृद्धि और खुशियों का कारक माना गया है। लाफिंग बुद्धा को आप घर या ऑफिस कहीं पर भी लगा सकते हैं।
धातु का बना कछुआ
धातु का बना कछुआ और मछली घर में रखें। फेंगशुई में बताया गया है कि इससे धन का आगमन बना रहता है।
तीन टांगो वाला मेढ़क
तीन टांगों वाला मेंढक फेंग शुई का बेहतरीन आइटम है। फेंग शुई में बहुत भाग्यशाली माना जाता है। यह मेंढक अपने मुंह में सिक्के लिए हुए होता है। इसे अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रखना चाहिए।
बांस के पौधे
फेंग शुई में बांस के पौधे का विशेष महत्व होता है। चीनी वास्तु शास्त्र में इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। बांस के पौधे को अपने मुख्य कमरे के पूर्वी हिस्से में लगाना शुभ होता है।


Next Story