धर्म-अध्यात्म

'नव दीप जले नव फूल खिले, माता रानी का आशीर्वाद मिले...' कुछ ऐसे ही बधाई संदेश दें

Shiddhant Shriwas
7 Oct 2021 3:03 AM GMT
नव दीप जले नव फूल खिले, माता रानी का आशीर्वाद मिले... कुछ ऐसे ही बधाई संदेश दें
x
शक्ति आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ गुरुवार, 07 अक्तूबर 2021 से हो रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क Happy Shardiya Navratri 2021 Wishes, Images, Quotes, Wallpapers, WhatsApp Status, SMS, Messages in Hindi: शक्ति आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ गुरुवार, 07 अक्तूबर 2021 से हो रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से माता के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-आराधना और कलश स्थापना के साथ आरंभ होगी। नवरात्रि में देवी के नौ दिव्य रूपों की पूजा की जाएगी। इस बार शारदीय नवरात्रि 9 दिनों के बजाय 8 दिनों का होगा। नवरात्रि का पर्व 14 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा।

नवरात्रि का त्योहार देश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर घर-घर में मां दुर्गा विराजमान होती हैं और उनके भक्त व्रत-उपवास रखते हुए नौ दिनों तक पूजा-आराधना करते हैं। कई जगहों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाते हैं। नवरात्रि का पर्व आरंभ होने पर लोग अपने परिचितों और रिश्तेदारों को नवरात्रि की शुभकामना संदेश देते हैं। ऐसे आप भी संदेशों का माध्यम से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों का नवरात्रि के बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Happy Navratri 2021

हो जाओ तैयार, मां अम्बे आने वाली है,

सजा लो दरबार मां अम्बे आने वाली हैं,

तन, मन और जीवन हो जायेगा पावन,

मां के कदमो की आहट से गूंज उठेगा आंगन

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Navratri 2021

नव कल्पना

नव ज्योत्सना

नव शक्ति

नव अराधना

नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना।

Happy Navratri 2021

क्या है पापी क्या है घमंडी

माँ के दर पर सभी शीश झुकाते

मिलता है चैन तेरे दर पे मैया

झोली भरके सभी है जाते

नवरात्रि की हार्दिक बधाई

सर्व मंगल मांगल्ये,

शिवे सर्वार्थ साधिके,

शरण्ये त्र्यम्बके गौरी

नारायणी नमोस्तुते ।

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

लक्ष्मी का हाथ हो,

सरस्वती का साथ हो,

गणेश का निवास हो,

और माँ दुर्गा के आशीर्वाद से

आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो….

हैप्पी नवरात्रि

Happy Navratri 2021

लाल रंग से सजा मां का दरबार,

हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,

अपने पावन कदमों से मां आए आपके द्वार,

शुभ हो आपको ये नवरात्रि का त्योहार

Next Story