- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- नई दुल्हन को इन नियम...

x
कहा जाता है कि दुल्हन के मायके में होली को पर्व को मनाने से संतान का भाग्य उत्तम होता है
होली एक पर्व महत्वपूर्ण है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है. होलिका दहन के दिन पार्क या चौराहे पर होलिका पूजन किया जाता है और शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है. इस बार होलिका दहन 7 मार्च को है और 8 मार्च को होली है. होली से जुड़े ऐसे कई नियम हैं जिनका पालन करना अधिक जरूरी होता है.खास करके नई दुल्हन को होली के इन नियमों का पालन करना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार, जिन लड़कियों की शादी हाल में हुई है. उन्हें होलिक दहन की आग को देखने की मनाही होती है. इसके अलावा कई तरह के नियम है, जिनका नई दुल्हन को पालन करना चाहिए. चलिए जानते हैं क्या हैं वो नियम.
1. नई दुल्हन ससुराल में न मनाए होली- मान्यता है कि ससुराल में नई दुल्हन के लिए पहली होली खेलना या फिर देखना अशुभ माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि अगर नई दुल्हन और सास एक साथ होली जलते हुए देखती है तो उनके रिश्ते बिगड़ जाते हैं.
2. सास और बहू के एक साथ न करें ये काम- हिंदू मान्यताओं के अनुसार बहू को भूलकर भी सास के साथ होलिका दहन की पूजा नहीं करनी चाहिए. होलिका को एक साथ देखना और एक साथ पूजा करना सास-बहू का बहुत बड़ा दोष माना जाता है.
3. शादी का समान दान में न दें- जिन महिलाओं की हाल ही में शादी हुई है. उनको शादी में मिले हुए समान को किसी इंसान को दान में नहीं देना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार, होलिका के दिन तंत्र-मंत्र से होने वाली विद्याओं का असर ज्यादा होता है और सामान देनें पर उसका उल्टा प्रभाव पड़ता है.
4. ये करने मिलेगा सुबह फल- कहा जाता है कि दुल्हन के मायके में होली को पर्व को मनाने से संतान का भाग्य उत्तम होता है और स्वास्थ्य भी सुधरता है.ऐसा कहा जाता है कि यदि होली के आसपास किसी महिला को बालक होने वाला हो तो उसे ससुराल की होली नहीं देखनी चाहिए.

Apurva Srivastav
Next Story