- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- इन पर कभी ना करें...
धर्म-अध्यात्म
इन पर कभी ना करें भरोसा, होगी जान माल की हानि ,पढ़े चाणक्य नीति
Tara Tandi
13 July 2023 12:35 PM GMT

x
आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया हैं इनकी नीतियां देश ही नहीं पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया हैं जिसका अनुसरण अगर कोई कर लेता हैं तो उसका जीवन सफल और सरल हो जाता हैं।
चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियों का निर्माण किया हैं आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है जिनकी संगति करने से व्यक्ति को जान माल की हानि हो सकती हैं, तो आज हम इसी विषय पर चर्चा कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं आज की चाणक्य नीति।
आज की चाणक्य नीति—
आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार भरोसा ऐसी चीज है जो मनुष्य के करियर और रिश्तों को बना या बिगाड़ सकता हैं। ऐसे में चाणक्य नीति में बताया गया हैं कि किन लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। चाणक्य कहती है कि हथियार रखने वालों पर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग क्रोध में किसी को भी हानि पहुंचा सकते हैं इन लोगों से दूरी बना लेने में ही भलाई हैं। इसके अलावा जो लोग सत्ता में है और शक्तिशाली हैं उन पर भी कभी विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोगों की ना तो दोस्ती अच्छी होती हैं और ना ही दुश्मनी। ये लोग अपने फायदे के लिए किसी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
जो महिलाएं दुष्ट प्रवत्ति की हो उन पर यकीन करना खुद को मुसीबत में डालना हैं ऐसी महिलाएं अपने हित के लिए परिवार और पति को भी नहीं छोड़ती हैं। अच्छा होगा कि आप ऐसी महिलाओं से दूर ही रहें। इसके अलावा नदी की गहराई और इसके प्रवाह को लेकर की जाने वाली गलतफहमी आपको मौत के मुंह में डाल सकती हैं ऐसे में इस पर भी भरोसा ना करें। चाणक्य नीति कहती हैं कि हिंसक और जहरीले जानवरों पर भूलकर भी विश्वास न करें और ना ही इन्हें तंग करें। क्योंकि ये कभी भी हमला कर सकते हैं।

Tara Tandi
Next Story