धर्म-अध्यात्म

इन महिलाओं को कभी न करें अपमान ,आइये जाने चाणक्य नीति में

Tara Tandi
10 Oct 2023 9:21 AM GMT
इन महिलाओं को कभी न करें अपमान ,आइये जाने चाणक्य नीति में
x
आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है।
जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता को हासिल करता हैं चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियां बनाई हैं जिसे अपनाकर व्यक्ति सफलता के शिखर को हासिल कर सकता हैं चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ महिलाओं के बारे में बताया है जिनका भूलकर भी अपमान नहीं करना चाहिए। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इसी विषय पर चाणक्य नीति बता रहे हैं तो आइए जानते हैं आज की चाणक्य नीति।
ना करें इन महिलाओं का अपमान—
चाणक्य नीति कहती है कि जो मनुष्य माता की सेवा करता है उसे धरती पर ही स्वर्ग के सुख की प्राप्ति होती है। ऐसे में भूलकर भी कभी अपनी माता का अपमान नहीं करना चाहिए। इसके अलावा पत्नी की माता यानी सास भी मां के बराबर होती है ऐसे में कभी इनका भी अपमान न करें वरना दुख परेशानियां उठानी पड़ सकती है।
चाणक्य नीति कहती है कभी भी राजा की धर्म पत्नी का अपमान नहीं करना चाहिए अगर भूलकर आप उनका अपमान करते हैं तो तुरंत ही उनसे क्षमा मांग लेनी चाहिए। इसके अलावा गुरु की पत्नी का भी अपमान करने से बचना चाहिए बल्कि इनकी सेवा करनी चाहिए। चाणक्य की मानें तो मित्र की पत्नी को भी मां के बराबर समझना चाहिए और भूलकर भी इनका अपमान नहीं करना चाहिए वरना इसका बुरा परिणाम भुगतना पड़ता है।
Next Story