धर्म-अध्यात्म

कभी ना करें इन कामों के लिए पैसा खर्च करने में संकोच, मिलेगा हमेशा फायदा

SANTOSI TANDI
22 Sep 2023 8:52 AM GMT
कभी ना करें इन कामों के लिए पैसा खर्च करने में संकोच, मिलेगा हमेशा फायदा
x
मिलेगा हमेशा फायदा
हर व्यक्ति अपने जीवन में अपनी कमाई का हिस्सा बचाकर रखता हैं ताकि कभी विपदा में काम आ सकें। पैसे को बचाना और उन्हें सोच समझकर खर्च करना एक अच्छी आदत है, लेकिन कुछ जगहों पर पैसे खर्च करने में कभी संकोच नहीं करना चाहिए। जी हां, व्यक्ति कई बार ऐसी जगहों पर भी पैसे खर्च करने में संकोच करने लगता हैं जो कि आपकी नैतिक जिम्मेदारी होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं जिसपर पैसा खर्च करने में कभी संकोच नहीं करना चाहिए। इसमें खर्च हुआ पैसा मां लक्ष्मी की कृपा से आपको फलेगा ही। आइये जानते हैं इन काम के बारे में
बीमार की मदद
व्यक्ति को हमेशा कुछ कार्यों के लिए पैसा खर्च करते हुए कभी नहीं सोचना चाहिए। इसमें सबसे पहले बीमार व्यक्ति आते हैं। किसी व्यक्ति की बीमारी में अगर आपके पैसे खर्च होते हैं, तो बिना सोचे कर दें। ऐसा करने से एक इंसान को नया जीवन मिलता है। किसी का जीवन बचाना सबसे बड़ा परोपकार का कार्य माना गया है। ऐसी माना जाता है कि बीमारी में किसी की मदद करने से व्यक्ति को जो पुण्य की प्राप्ति होती है, वो सफलता और तरक्की के नए रास्तों को खोलता है।
धार्मिक स्थलों में करें दान
धार्मिक कार्यों में लगाया गया धन बहुत पुण्यदायी माना जाता है। मनुष्य को हमेशा अपने धर्म का सम्मान करना चाहिए। अगर आपके सामने धर्म का कोई काम आ जाए, तो इसके लिए पैसे खर्च करने से पहले बिल्कुल न सोचें। भगवान की कृपा आपको और ज्यादा धनवान बना सकती है। इसके लिए आप मंदिर जैसे किसी धार्मिक स्थल के निर्माण के काम में या वहां प्याऊ लगवाने के लिए अपना पैसा दे सकते हैं। इसमें आपको तनिक भी संकोच नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में भी सकरात्मकता आती है।
बहन को तोफहा
भारत में रक्षा बंधन जैसे त्योहार पर भाई अपनी बहन को खुशी से तोहफा या पैसे देते हैं। बहन के ऊपर खर्च किया गया पैसा एक भाई के लिए हमेशा फायदेमंद साबित होता है। इससे तरक्की के नए आसार खुलते हैं और दोगुनी कमाई होने लगती है।
गरीबों की मदद करें
अगर किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को मदद की जरूरत है, तो इससे बड़ा पुण्य का कार्य और कुछ नहीं हो सकता। ऐसे कामों के लिए खर्च किया गया धन, गरीब और जरूरतमंदों की दुआओं के साथ खूब फल देता है। ये कार्य में मदद करने से व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति तो होती ही है। साथ ही, परलोक में भी फल की प्राप्ति होती है।
सामाजिक कार्यों में करें दान
प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आय का कुछ हिस्सा सामाजिक कार्यों के लिए देना चाहिए। हमारे जीवन की शुरुआत भले ही परिवार से हो, लेकिन समाज के बिना लाइफ की कल्पना करना संभव नहीं है। समाज से हम तौर तरीके सीखते हैं, इसलिए सामाजिक कार्यों के लिए भी खर्च करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। लोगों को अस्पताल, स्कूल, धर्मशाला आदि भवनों के निर्माण और अन्य सामाजिक कार्य में अपना सामर्थ्य के अनुसार जरूर दान करना चाहिए। लोगों से मिलने वाली दुआएं व्यक्ति को खूब फल देती हैं।
Next Story