धर्म-अध्यात्म

नवरात्रि का शनिवार इन 5 राशियों के लिए खास

Subhi
30 Sep 2022 5:23 AM GMT
नवरात्रि का शनिवार इन 5 राशियों के लिए खास
x
इस समय शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं। 1 अक्टूबर को नवरात्रि का शनिवार पड़ रहा है। नवरात्रि का शनिवार कई राशि वालों के जीवन से शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने वाला साबित हो सकता है।

इस समय शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं। 1 अक्टूबर को नवरात्रि का शनिवार पड़ रहा है। नवरात्रि का शनिवार कई राशि वालों के जीवन से शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने वाला साबित हो सकता है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना गया है। ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव की वर्तमान में कुछ राशियों पर तिरछी नजर है। शनिदेव की कृपा दृष्टि न होने के कारण इन राशियों का समय भारी चल रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा करने व शनिवार के दिन शनिदेव संबंधित उपायों को करने से दोनों देवी-देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में शनि की महादशा से पीड़ित राशियों के लिए मां अंबे व शनि महाराज की कृपा पाने के लिए शनिवार का दिन खास है।

इन राशियों के लिए शनिवार का दिन खास-

वर्तमान में शनिदेव मकर राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं। शनि के मकर राशि में होने से कुंभ, मीन व धनु राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। जबकि मिथुन व तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रभाव है। शनि वक्री अवस्था में ज्यादा कष्टकारी साबित होते हैं।

शनिदेव के अशुभ प्रभावों को कम करने के उपाय-

सूर्यास्त के बाद पीपल के वृक्ष के पास दीपक जलाएं।

शनिदेव को तेल अर्पित करें और पूजन करें।

पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं और पूजा करें इसके बाद सात परिक्रमा करें।

हर शनिवार सुबह-सुबह स्नान आदि कर्मों से निवृत्त होकर तेल का दान करें।

शनि चालीसा का पाठ करें।


Next Story