धर्म-अध्यात्म

Navratri Rashifal: नवरात्री में राशि के अनुसार इन लोगों पर रहेगी माता की खास कृपा

Deepa Sahu
7 Oct 2021 3:20 PM GMT
Navratri Rashifal:  नवरात्री में राशि के अनुसार इन लोगों पर रहेगी माता की खास कृपा
x
नवरात्री में राशि के अनुसार इन लोगों पर रहेगी माता की खास कृपा

शारदीय नवरात्र शुरू हो चुके हैं और आज नवरात्र का पहला दिन है। नवरात्र के 9 दिनों में मां भगवती के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस बार नवरात्रि 7 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं और 14 अक्टूबर को समापन होगा। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की कृपा से ग्रह-नक्षत्रों का विशेष शुभ संयोग देखने को मिल रहा है, जिसकी असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों पर माता की असीम कृपा बरसेगी तो कुछ राशियों को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं माता की कृपा से शारदीय नवरात्र आपके लिए कैसा रहने वाला है…

मेष राशि
नवरात्रि के दौरान मेष राशि वाले जातकों पर माता की कृपा बनी रहेगी। इस दौरान आप अपने मन को काबू में रखने के लिए योग ध्यान का सहारा लें और गंभीरता से निर्णय लें तो आपके काम बनेंगे। विवाह योग्य कन्याओं को माता की लाल फूल से पूजा करनी चाहिए और मनोनुकूल वर की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को इस दौरान मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है, अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। वहीं इस राशि की महिलाओं को इस दौरान करियर में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं।
मिथुन राशि
नवरात्रि के दौरान आपके घर में शुभ मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। इस समय आप घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। साथ ही माता की कृपा से इस राशि के कुछ लोग वाहन खरीद सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक अपने पारिवारिक जीवन को सुधारने के लिए नवरात्रि के दौरान प्रयास करेंगे और इन प्रयासों का अच्छा फल भी कर्क राशि के लोगों को मिलेगा। इस राशि के जातक अपने लवमेट या जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
सिंह राशि
सूर्य की स्वामित्व वाली राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष इस दौरान सुधरेगा। माता की कृपा से आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन हो सकता है। लव लाइफ में अच्छे परिवर्तन आने के आसार हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को अपने भविष्य को लेकर जो चिंताएं थीं, वह नवरात्रि के दौरान दूर हो सकती हैं। इस दौरान माता, मॉसी या बड़ी बहन से आपको कोई लाइफ चेंजिंग सलाह मिल सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के स्वास्थ्य में माता की कृपा से नवरात्रि के दौरान सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान उपवास रखकर भी आपको फायदा मिल सकता है। इस राशि के जातकों को माता की कृपा से अनजाने भय से भी मुक्ति मिलेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में चल रही परेशानियां नवरात्रि के दौरान दूर होंगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, जिससे आपको भी बहुत प्रसन्नता होगी। परिवार में सकारात्मकता के कारण आप अपने कार्यक्षेत्र में भी उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं।
धनु राशि
नवरात्रि के दौरान धनु राशि के जातकों के करियर का ग्राफ ऊंचाइयों को छू सकता है। इस राशि के जिन जातकों की अभी तक नौकरी नहीं लगी है उनको भी कोई शुभ समाचार इस दौरान प्राप्त हो सकता है। आप माता को प्रसन्न करने के लिए इस दौरान धार्मिक आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मकर राशि
नवरात्रि के दौरान मकर राशि के जातक काफी सक्रिय नजर आएंगे और यही सक्रियता जीवन के सभी क्षेत्रों में इनको सफलता दिलाएगी। घर में पूजा-पाठ के चलते आपको अपने अंदर भी सकारात्मकता महसूस होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोग नवरात्रि के दौरान कारोबार और सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको कुटुंब में किसी धार्मिक आयोजन के चलते घर से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है।
मीन राशि
नवरात्रि के दौरान घर के लोगों के सहयोग से आप अपने जीवन में मनचाहे बदलाव ला सकते हैं। किसी पुराने मित्र से भी इस दौरान मुलाकात होने की संभावना है। इस राशि के जातकों के आर्थिक पक्ष में भी माता की कृपा से सुधार होगा।


Next Story