धर्म-अध्यात्म

Navratri 2024 Day 1: पहले दिन देवी शैलपुत्री को लगाएं ये चीज का भोग

Bharti Sahu 2
3 Oct 2024 2:26 AM GMT
Navratri 2024 Day 1: पहले दिन देवी शैलपुत्री को लगाएं ये चीज का भोग
x
Navratri 2024 Day 1: आज से शारदीय नवरात्रि से शुरू हो चुके हैं। अब से पूरे दिनों तक मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा जाएगी। नवरात्रि के पहले दिन भक्तगण कलश या घटस्थापना करते है। आज नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री की उपासना की जाएगी। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को क्या भोग अर्पित करें| नवरात्रि के पहले दिन माता रानी को लगाएं ये भोग
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को दूध और चावल से बनी खीर का भोग भी जरूर लगाएं। इसके अलावा देवी मां को दूध से बनी सफेद मिठाइयां भी अर्पित कर सकते हैं। माता के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री को सफेद रंग के फूल अर्पित करें।
मां शैलपुत्री का स्वरूप
माता शैलपुत्री की मनमोहक रूप की बात करें तो देवी मां ने सफेद रंग के वस्त्र धारण किए हुए हैं। मां शैलपुत्री की सवारी वृषभ यानी बैल पर हैं। मां शैलपुत्री के दाहिने हाथ में त्रिशूल है, जबकि मां के बाएं हाथ में कमल का फूल है। वहीं मां शैलपुत्री की सवारी बैल है। मां शैलपुत्री का यह रूप अत्यंत ही दिव्य है। मान्यताओं के अनुसार, माता शैलपुत्री की पूजा करने से चंद्रमा के बुरे प्रभाव दूर हो जाते हैं।
Next Story